एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में कब से पड़ेगी ठंड?, IMD ने दिया ये अपडेट 

Delhi Weather Update: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुताबिक दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है. इस बीच IMD का अपडेट यह है कि 15 नवंबर के बाद तापमान में कमी आने के संकेत हैं. 

Delhi Weather Today: दिल्ली में रविवार सुबह तेज हवा चलने की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार जरूर देखने को मिला, लेकिन एक्यूआई अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है. सीपीसीबी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 और 400 के बीच रहा, बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है. 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है. दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

AQI अब भी बहुत खराब 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार शाम को मामूली सुधार के बावजूद ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. एक्यूआई शनिवार सुबह नौ बजे 358 से सुधरकर शाम छह बजे 351 दर्ज किया गया. 

सीपीसीबी के ऐप ‘समीर’ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बवाना और न्यू मोती बाग केंद्रों पर एक्यूआई क्रमशः 405 और 408 के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया. रविवार को हवा की वजह से एक्यूआई में आंशिक सुधार है. 

एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

15 नवंबर के बाद तापमान मे कमी के संकेत

वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में ठंड 15 दिसंबर के बाद देखने को मिल सकती है. 15 नवंबर तक तापमान में अधिक बदलाव होने की उम्मीद कम है. दिल्ली में सुबह और रात के समय स्मॉग रहने की संभावना है. 13 नवंबर तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है.

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है. जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत से 98 प्रतिशत के बीच रहा.

'बीजेपी और AAP ने दिल्ली की जनता..', न्याय यात्रा के दौरान विरोधियों पर बरसे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget