एक्सप्लोरर

'बीजेपी और AAP ने दिल्ली की जनता..', न्याय यात्रा के दौरान विरोधियों पर बरसे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव

Delhi Nyay Yatra: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने न्याय यात्रा के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और AAP ने अपनी राजनीति को साधने के लिए काम किया और जनता को सिर्फ धोखा दिया.

Delhi Congress Nyay Yatra: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दूसरे दिन शनिवार (09 नवंबर) को न्याय यात्रा की शुरुआत जामा मस्जिद गेट नंबर-1 से हुई. कांग्रेस का मानना है कि न्याय यात्रा दिल्ली के हर नागरिक की आवाज बनकर न्याय, समानता, अधिकारों और उनके हक की लड़ाई लड़ने मार्ग पर चलकर दिल्ली को सशक्त, समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए निकाली जा रही है.

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, ''लोग दिल्ली न्याय यात्रा से बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं और यात्रा को जनता का पूरा प्यार और विश्वास मिल रहा है.'' दूसरे दिन कांग्रेस ने इस दौरान करीब 25 किलोमीटर की यात्रा तय की. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस यात्रा से लोगों में कांग्रेस के प्रति भरोसा जगा है. 

न्याय यात्रा की सफलता से बीजेपी और AAP परेशान- कांग्रेस

देवेन्द्र यादव ने कहा, ''बीजेपी और आम आदमी पार्टी कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा की सफलता और उमड़ती भीड़ को देखकर हताश और परेशान हो गई है, उनके पास दिल्ली न्याय यात्रा का कोई जवाब नही है क्योंकि बीजेपी और और आप दोनों को देश और दिल्ली की जनता तीन-तीन बार मौका देने के बावजूद इन्होंने अपने राजनीति साधने के लिए काम किया है और जनता को सिर्फ धोखा दिया है.'' 

बीजेपी और AAP ने लोगों को सिर्फ धोखा दिया- देवेंद्र यादव

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''दोनों पार्टियों के वादे पूरी तरह से खोखले साबित हुए हैं और लोग महसूस कर रहे हैं कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने उन्हें धोखा दिया है. आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और बीजेपी की तानाशाही ने राजधानी को बेरोजगारी और मंहगाई में नंबर वन बना दिया है.''

कांग्रेस नेता आगे कहा, ''हम जनता के बीच जाकर बताएंगे कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, निष्क्रियता के चलते दिल्ली प्रदूषण, अपराध, महिला उत्पीड़न और बलात्कार में नंबर वन है. नशा, भ्रष्टाचार में नंबर वन, शीश महल और विज्ञापन पर करोड़ों खर्च करने में और दिल्ली मंत्रियों और विधायकों को जेल जाने के मामले राजधानी को नंबर वन बनाने का लेखा जोखा न्याय यात्रा के दौरान जनता को बताएंगे.

कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास जगा है- देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने ये भी कहा कि कल दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत के बाद दिल्ली वालों में जो कांग्रेस के प्रति उम्मीद और विश्वास जगा है. जनता दिल्ली के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस के प्रति आस लगा रही है कि पिछले 15 वर्षों के प्रगतिशील शासन की तरह एक बार फिर दिल्ली को सशक्त, समृद्ध, शक्तिशाली बनाने और संवारने का काम करेगी. 

देवेन्द्र यादव ने कहा, ''हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने, बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने, गरीब आदमी को राशन कार्ड नहीं मिल रहा है, न्याय की लड़ाई दिल्ली के हर उस नागरिक के अधिकारों के लिए है जो पिछले 11 वर्षों से टूटी सड़कें, गंदगी, जल भराव, रुकी हुई नालियां, उफनते सीवर और पानी बिजली की समस्यायों सहित बदहाली और विनाश को झेल रहे हैं. कांग्रेस दिल्ली के कल को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली न्याय यात्रा निकाल रही है.''

दिल्ली में कहां-कहां से गुजरी कांग्रेस की न्याय यात्रा

दूसरे दिन दिल्ली न्याय यात्रा जामा मस्जिद गेट नं 1 से शुरु होकर चांदनी चौक नई सड़क, स्वामी विवेकानन्द मार्ग, आजाद मार्केट रोड़, किशन गंज तेलीवाड़ा चौक, बहादुरगढ़ रोह होती हुई बाड़ा हिन्दुराव रोड़, पहाड़ी धीरज, मानकपुरा करोल बाग, तिबिया कॉलेज, किकरवाला चौक, रविदास मंदिर, प्रसाद नगर, पटेल नगर से पुलिस स्टेशन पटेल नगर पर दिल्ली यात्रा का समापन हुआ. दिल्ली न्याय यात्रा आज चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग, राजेन्द्र नगर और पटेल नगर में 25 किलोमीटर की यात्रा तय की. 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में LG वीके सक्सेना ने स्कूलों को दी बड़ी राहत, अब आसानी से हो सकेगा अपग्रेडेशन, SOP जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget