एक्सप्लोरर

Corona Cases in Delhi: दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में कितने बढ़े कोरोना के केस?

1 नवंबर को दिल्ली में कोरोना वायरस के सिर्फ 18 नए मरीज मिले थे जबकि 2 नवंबर को 34 मरीज मिले. इसके बाद लगातार मरीजों की संख्या में तेजी ही देखी जा रही है.

Corona Cases in Delhi: देश भर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,853 नए मामले सामने आए हैं. वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो यहां 47 नये मरीज मिले हैं. इस नंबर को अगर पिछले एक हफ्ते से तुलना करे तो चिंता बढ़ाने वाली है. इससे पहले शनिवार को 36 नए केस दर्ज किए गए थे. दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या बढ़कर 14,40,118 हो गई है. कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई है. यह लगातार 16वां दिन है, जब यहां कोविड की वजह से किसी मरीज की जान नहीं गई. अब तक दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 25,091 है.

इस बीच 33 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्‍पतालों से छुट्टी भी दे दी गई, जिन्‍हें मिलाकर अब तक कुल 14,14,662 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर फिलहाल 0.11 फीसदी हो गई है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 365 है. यहां कोरोना रिकवरी दर 98.23 फीसदी है. 1 नवंबर को दिल्ली में कोरोना वायरस के सिर्फ 18 नए मरीज मिले थे जबकि 2 नवंबर को 34 मरीज मिले. इसके बाद लगातार मरीजों की संख्या में तेजी ही देखी जा रही है.

तारीख- नये मरीज

1 नवंबर- 18
2 नवंबर- 34
3 नवंबर- 41
4 नवंबर- 40
5 नवंबर- 32
6 नवंबर- 36
7 नवंबर- 47

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 43,337 टेस्ट हुए, जिनमें RTPCR- 35,154 और एंटीजन- 8183 टेस्ट शामिल हैं. फिलहाल कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या 116 है और कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है. वहीं देश भर में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के चलते 526 लोगों की मौत हो गई. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 12,432 लोग ठीक हुए है. देश में रिकवरी रेट 98.24 फीसद हो गई है.

यह भी पढ़ें-

Jandhan Account: जनधन खाताधारकों को मिलते हैं कई खास फायदे, सरकार देती है 1.3 लाख रुपये, जानें कैसे और कब मिलता है पैसा?

खुशखबरी! सफर करना हो गया सस्ता, बस से सफर करने पर देना होगा कम किराया, सरकार ने घटाए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी

वीडियोज

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget