एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: बदसलूकी का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

दिल्ली में 1 युवक को बदसलूकी का विरोध करना काफी महंगा पड़ा. 2 बदमाशों ने मिलकर दिन-दहाड़े युवक को पहले तो जमकर पिटाई कर डाली और चाकू निकालकर ताबड़तोड़ युवक पर हमला कर मौके से चलते बने.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हो चुके हैं इसकी बानगी एक बार फिर से दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके में देखने को मिली. जहां एक युवक को बदसलूकी का विरोध करना काफी महंगा पड़ गया. दो बदमाशों ने मिलकर दिन-दहाड़े एक युवक की पहले तो जमकर पिटाई कर डाली. जब इतने पर भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ युवक पर हमला कर दिया और फिर मौके से चलते बने.

नहीं आया कोई भी बचाने

हैरानी की बात ये है कि भरी दोपहर हुए इस घटना के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे और पास ही एक दुकान भी थीं जहां लोग खरीदारी कर रहे थे. लेकिन न तो किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और न ही कोई उसे बचाने के लिए ही आगे आया. पीड़ित युवक पर भी ठीक उसी तरह बेरहमी से हमला किया गया, जैसा कि पिछले दिनों रोहिणी में साक्षी नाम की नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया गया था. हमले में बुरी तरह से घायल हुए 18 वर्षीय सुमित को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

युवक की हालत गंभीर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 वर्षीय सुमित गौतम अपने परिवार के साथ बदरपुर इलाके में रहता है. बदरपुर पुलिस को शुक्रवार दोपहर युवक को मोहन बाबा नगर के गली नम्बर 9 में चाकू मारने की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां सुमित खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था. पुलिस टीम तुंरत उसे एम्स ट्रॉमा ले कर गयी. जहां उसका इलाज चल रहा है. सुमित की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है. 

विरोध करने पर चाकू से गोदा

सुमित ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह अपने घर के सामान लेने के लिए निकला था. रास्ते में उसे जितेंद्र उर्फ ​​जीतू अपने एक दोस्त के साथ मिला. जितेन्द्र ने सुमित को रोका और फिर उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी. सुमित ने उसका विरोध करते हुए उससे झगड़ा शुरू कर दिया. जिससे गुस्साए दोनों दोस्तों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर चाकू से कई वार कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने सुमित के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जितेन्द्र बदरपुर का घोषित बैड करेक्टर है.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

बहरहाल पुलिस आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. लेकिन जिस तरह से राजधानी में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही गेन, उससे दो बातें सामने आ रही हैं, एक तो ऐसा लगता है कि बदमाशों में पुलिस और कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं रहा तभी दिन-दहाड़े ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, दूसरी दिल्ली के लोग क्या इतने संवेदनहीन हो चुके हैं जो उनके सामने किसी के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया जा रहा है और लोग वहां से ऐसे गुजर जाते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में भारी बारिश का RED ALERT, आज रहें सावधान, कब तक होगी बरसात?
दिल्ली में भारी बारिश का RED ALERT, आज रहें सावधान, कब तक होगी बरसात?
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर AAP नाराज, अमित शाह पर क्या कहा?
बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर AAP नाराज, अमित शाह पर क्या कहा?
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget