एक्सप्लोरर

Delhi: हाई प्रोफाइल IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, इस सॉफ्यवेयर का हो रहा था इस्तेमाल 

IPL Betting Racket: आईपीएल सट्टेबाजों के पास से दो लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन और एक एलईडी टीवी और अन्य सामान बरामद. 

Delhi News: दक्षिण दिल्ली स्पेशल स्टाफ पुलिस की टीम ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो हाईटेक बेटिंग असिस्टेंट सॉफ्टवेयर की सहायता से सट्टा रैकेट चला रहे थे. इस मामले में पुलिस ने सट्टा रैकेट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अमित चौधरी (45) और सुनील (35) के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन और एक एलईडी टीवी और अन्य सामान बरामद किए हैं. 

दिल्ली पुलिस जिस रैकेट को दबोचा है वो आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगवाता था. बड़ी ही चालाकी से स्टेडियम में हो रहे लाइव मैच और लाईव टेलीकास्ट के बीच एक से दो बॉल के अंतर का ये लोग फायदा उठा रहे थे. मैच के दौरान एक सट्टेबाज स्टेडियम में रहकर हर बॉल पर तुरंत अपडेट देता था, जिसके आधार पर यह रैकेट रेट तय कर सट्टेबाजी कराता था.

सट्टेबाजों की तलाश जुटी थी स्पेशल स्टाफ की टीम

डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि आईपीएल मैच में चल रहे सट्टेबाजी को देखते हुए साउथ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ पुलिस को सट्टेबाजों की पकड़ने के लिए लगाया था. इसके लिए इंस्पेक्टर धीरज के नेतृत्व में एसआई दयानंद, एएसआई अशोक, जोगिंदर, अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र, जुगल भाटी, कृष्ण और कांस्टेबल सीटी संदीप पूनिया की टीम बनाई गई थी.

गुप्त सूचना पर 2 को दबोचा

बता दें कि दिल्ली पुलिस टीम सूत्रों को सक्रिय कर जानकारियों को विकसित करने में लगी हुई थी. इसी क्रम में टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि हौज खास इलाके में एक हाई प्रोफाइल आईपीएल सट्टा रैकेट चल रहा है. जिस पर टीम ने आईपीएल सट्टा रैकेट से जुड़ी सूचना को विकिसत कर अन्य जानकारियां जुटाई. कांस्टेबल संदीप पूनिया को पता चला कि गुलमोहर पार्क, हौजखास इलाके में आईपीएल सट्टा रैकेट का आयोजन किया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापा मार कर वहां से दो आरोपियों को दबोच लिया. दोनों की पहचान अमित चौधरी और सुनील के रूप में हुई. इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: EWS Reservation: जामिया ने आरक्षण का किया विरोध, केंद्र के आदेश का हवाला दे हाईकोर्ट से कहा- 'इसे लागू करना हमारे लिए जरूरी नहीं'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget