एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में मार्च महीने में ही गर्मी ने दिखाया रंग, अब आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? जानें- IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Update: 16 मार्च से साउथ राजस्थान में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है. इसकी वजह से राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत और अन्य इलाकों के तापमान में काफी गिरावट आएगी.

Delhi Weather Report: दिल्ली-एनसीआर समेत पूर्वोत्तर भारत में फरवरी के महीने से ही सूरज ने अपनी तपिश दिखानी शुरू कर दी थी. अब आलम ये है कि मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में और भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इस बीच आने वाले दिनों को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से एक अच्छी खबर आई है. एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार (Naresh Kumar) ने बताया कि आने वाले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे पूर्वोत्तर भारत के लोगों को इस गर्मी से राहत मिल जाएगी.

उन्होंने बताया कि अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जो अगले कुछ दिनों के लिए बनी रहेगी. 16 मार्च से साउथ राजस्थान में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जिसकी वजह से उत्पन्न होने वाले साइक्लोन की वजह से राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत और अन्य इलाकों के तापमान में काफी गिरावट आएगी. लगभग हर जगह बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावनाएं हैं. वहीं पहाड़ी इलाकों में भी काफी बारिश के साथ तापमान में अच्छी-खासी गिरावट देखी जा सकती है.

इस बार 30 साल में सबसे गर्म रहा फरवरी

अभी मार्च का दूसरा ही सप्ताह चल रहा है और इस समय ही राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्रा सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी बढ़ गई है, जबकि फरवरी का महीना पिछले 30 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है. इसे लेकर उन्होंने बताया कि इसकी वजह फरवरी के महीने में बारिश का न होना, बादल भी साफ रहे और किसी भी प्रकार का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी उत्पन्न नहीं हुआ. इन वजहों से फरवरी के महीने से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया था और ये बीते 30 सालों में सबसे ज्यादा रहा.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता हुई खराब

वहीं बात करें वायु गुणवत्ता की तो, दिल्ली की हवा भी जानलेवा प्रदूषण के स्तर पर पहुंच चुकी है. एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी खराब हालत में पहुंच चुका है. आनंद विहार, आईटीओ, आईएसबीटी, सहित कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है. सोमवार को इन चार जगहों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रहा. संभावना जाहिर की गई है कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर अभी इसी तरह बना रहेगा. दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 241 यानी खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली में H3N2 के मामलों में उछाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज, एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget