एक्सप्लोरर

Gurugram Weather: गुरुग्राम में लू का प्रकोप शुरू, 5 अप्रैल तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं

Gurugram Weather: गुरुग्राम में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखना शुरु कर दिया है. गुरुवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिली, शहर का मैक्सिमम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Gurugram Weather: गुरुग्राम में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखना शुरु कर दिया है. गुरुवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिली, शहर का मैक्सिमम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह सामान्य तापमान से 9 डिग्री ज्यादा है. लोग सोमवार से ही लू से दो-चार दो रहे हैं, सोमवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक गुरुग्राम में अभी कुछ दिन और तापमान ऐसे ही बना रह सकता है. 

न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा
बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था. मंगलवार के मुकाबले शहर का उच्चतम और न्यूनतम तापमान दोनों ज्यादा था. मैदानी क्षेत्रों में जब तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम 6.4 से ज्यादा हो तो ऐसे में मौसम विभाग हीटवेव की घोषणा करता है.  

साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में 3 से 5 अप्रैल तक लू चलेगी. दिल्ली-एनसीआर वाले मार्च में ही भयंकर गर्मी महसूस कर रहे हैं. मौसम विभाग ने कल और आज हीटवेव चलने की आशंका जताई है. लगातार तीसरे दिन गर्म हवाएं झुलसा रही हैं. 

यह भी पढ़ें: Gurugram: कादरपुर में मंदिर परिसर में मिला पुजारी का क्षत-विक्षत शव, पुलिस को इस बात का संदेह

गुरुग्राम में 12 दिन तापमान 36 डिग्री से अधिक रहा
जबकि गुरुग्राम में पिछले साल 2021 में औसत अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इससे पहले 2010 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था. अब 2022 में 12 दिन तक तापमान 36 डिग्री से अधिक रहा है. मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के निशान को पार कर सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में लू का प्रकोप जारी रहेगा. जबकि दिल्ली और अधिकतर उत्तर भारत के लिए पूरा मार्च सूखा गया है. मार्च में कोई प्री मानसून गतिविधि नहीं हुई और हालिया पश्चिमी विक्षोभ से भी कोई खास असर नहीं पड़ा है, तो कम से कम अगले चार-पांच दिन राहत के आसार नहीं हैं. 12 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान नहीं है. उत्तर से चालने वाली हवाएं ही तापमान में थोड़ी सी कमी ला सकती हैं मध्य अप्रैल से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. 

बुधवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 243 जो  खराब था. वहीं सेक्टर 51 में 341, विकास सदन में 287 और ग्वालपहाड़ी में 150 था. 

यह भी पढ़ें: Gurugram News: शहर में बैन होंगे 10 साल पुराने ऑटोरिक्शा, प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन की बड़ी मुहिम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget