एक्सप्लोरर

Gurugram Water Crisis: गुरुग्राम में बढ़ती गर्मी के बीच पानी का भारी संकट, लोगों ने सीएम से लगाई गुहार

भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम के लोगों के लिए पानी का संकट भी सामने आ गया है. गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी की कमी है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है.

गुरुग्राम में जहां लोगों को एक तरफ गर्मी परेशान कर रही हैं, वहीं इस समय उनके सामने पानी की किल्लत भी आ गई है. पानी के संकट को लेकर लोग सोशल मीडिया सहित नगर निकाय से इस मुद्दे के तत्काल समाधान के लिए संपर्क करे रहे हैं. पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. इस समय गुरुग्राम के कई इलाके दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं. वहीं पानी के टैंकर संचालकों ने कीमतों में 2,000 रुपये प्रति टैंकर तक की बढ़ोतरी की है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

पुराने शहर में खांडसा रोड, पटौदी रोड, सोहना रोड, जैकब पुरा, एचएसवीपी सेक्टर 14 और 17 जैसे इलाकों के अलावा, पॉश सोसायटी में भी पानी की कमी है. गुरुग्राम रेजिडेंट्स फोरम के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा इस समय या तो पानी नहीं है या अपर्याप्त और अनिश्चित आपूर्ति है. क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों या बिजली कटौती के कारण अक्सर पानी की आपूर्ति बाधित होती है और हर साल यह स्थिति बदतर होती जा रही है.

Delhi Groundwater: दिल्ली के कई इलाकों में जहरीला पानी, केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट में जल में मिला यूरेनियम

इसके साथ ही साउथ सिटी 2 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा पिछले तीन वर्षों में पानी की मांग बढ़ी है, लेकिन कोई समाधान नहीं होता दिखा है. इस पूरे मामले को लेकर मेयर मधु आजाद ने जीएमडीए को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा पानी की आपूर्ति जीएमडीए में स्थानांतरित करने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है. लगभग पूरा शहर पानी की कमी से जूझ रहा है. इसके साथ ही जीएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने हम पानी की आपूर्ति प्रदान कर रहे हैं, यह मामला संबंधित हितधारकों द्वारा आंतरिक वितरण से जुड़ा है. पानी की बर्बादी एक और चिंता का विषय है, हमने मांग और आपूर्ति की निगरानी के लिए पहले ही एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget