एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई, चालान काटकर वसूले 4.37 लाख रुपये

Gurugram News: गुरुग्राम में पुलिस ने अभियान चलाकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे. वहीं डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज ने कहा कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी चलाए जाते रहेंगे.

Gurugram Traffic Police: दिल्ली (Delhi) से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस का डंडा चला. पुलिस ने डेंजरस ड्राइविंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के चालान काटकर 4.37 लाख रुपये जुर्माना वसूला है. गुरुग्राम के डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज के निर्देशानुसार डेंजरस और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले ड्राइवरों के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों के चालान किए गए.

गुरुग्राम में समय-समय पर चलाया जाता है अभियान
इस विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीमों द्वारा डैंजरस ड्राइविंग करने वाले 70 वाहनों/मालिकों के और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 149 वाहनों/मालिकों सहित मोटर व्हीकल अधिनियम के कुल 219 चालान किए गए, जिनकी जुर्माना राशि 4 लाख 37 हजार 500 रुपये है. डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज ने कहा कि गुरुग्राम द्वारा समय-समय पर यातायात की अवहेलना करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.

ट्रैफिक नियमों का सही से पालन करें
डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज ने कहा कि इस तरह के विशेष अभियान यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी चलाए जाते रहेंगे. उन्होंने वाहन चालकों और रोड यूजर्स से अपील की कि सदैव यातायात नियमों की पालना करें, जिससे किसी भी तरह के जान-माल की हानि ना हो. यातायात का संचालन सुगम और व्यवस्थित रहे. डेंजरस और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने से प्रत्येक साल हजारों एक्सीडेंट होते हैं, जिसमें लोगों की जान चली जाती है. इन सभी होने वाली दुर्घटनाओं पर भी ऐसे अभियानों को चलाकर अंकुश लगाया जा सकता है.  बता दें एक तरफ जहां ट्रैफिक पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार के खजाने को भी लगातार भर रही है. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

Women Reservation Bill: कपिल सिब्बल का सरकार पर निशाना, कहा- 'इन्हें मालूम है कि 2029 में भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget