एक्सप्लोरर

Gurugram Corona Update: गुरुग्राम में गुरुवार को सामने आये कोरोना के 263 नए मामले, संक्रमण से एक की मौत

Gurugram Coronavirus News: गुरुग्राम में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 263 नए मामले सामने आये हैं. इस बीच संक्रमण से एक की मौत भी हो गई है. गुरुग्राम में पॉजिटिविटी रेट 4.8 फीसदी दर्ज हुई है.

Gurugram Corona News: गुरुग्राम में गुरुवार को 263 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए. बीते दिन कोरोना संक्रमण के 217 नए मामले सामने आये थे. इसके साथ ही गुरुग्राम में अब 1,385 कोरोना के सक्रिय मामले हैं. कोरोना संक्रमण से एक की मौत होने की भी पुष्टि हुई है.

पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी

पॉजिटिविटी रेट एक दिन पहले 4.4 फीसदी दर्ज की गई थी. अब ये रेट बढ़कर 4.8 फीसदी हो गई है. 9 से 28 जनवरी के बीच पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से अधिक थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 32 कोविड मरीज अब अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है. गुरुग्राम में गुरुवार को 5,380 सैंपलों की जांच की गई थी.

संक्रमण से 33 वर्षीय महिला की मौत

गुरुवार को संक्रमण से जिस 33 वर्षीय महिला की मौत हुई थी वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थी. उसे 15 फरवरी को बुखार, कमजोरी, जी मिचलाना और सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रोगी को IV तरल पदार्थ, एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक उपाय दिए जा रहे थे. उसकी रिपोर्ट अस्पताल में पॉजिटिव आई थी. महिला को गुरुवार के दिन कार्डियक अरेस्ट हुआ था और महिला पूरी तरह से वैक्सीनेटेड भी नहीं थी.

महामारी शुरू होने के बाद से अब तक 989 कोविड रोगियों की मौत हो चुकी है. उनमें से 668 लोग ऐसे थे जिसे एक से अधिक बीमारी थी. मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र यादव ने कहा कि बदलते मौसम से लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हमें कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाने की जरूरत है. मौसम में बदलाव से संक्रमण फैल सकता है. विशेष रूप से कॉमरेडिटी (comorbidities) वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: राजधानी दिल्ली में जल्द तैयार हो जाएंगे 7 नए अस्पताल, आधुनिक सुविधाओं से लैस इन अस्पतालों में होंगे इतने नए बेड

Delhi News: दक्षिण MCD के डिप्टी कमिश्नर भूपेश चौधरी के साथ दो और अधिकारियों का हुआ तबादला, BJP पार्षद साथ हो चुका है विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget