एक्सप्लोरर

Gurugram Corona News: जनवरी के पहले सप्ताह के बाद गुरुग्राम में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से हुई कम, जानें आंकड़े

Gurugram Coronavirus News: गुरुग्राम में कोरोना का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम होता हुआ दिखाई दे रहा है. यहां जनवरी के पहले सप्ताह के बाद पॉजिटिविटी रेट गिरकर 5 फीसदी से कम हो गई है. जानिए आंकड़े.

Gurugram Coronavirus: आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार गुरुग्राम में सोमवार को इस साल जनवरी के पहले सप्ताह के बाद पहली बार पॉजिटिविटी रेट में गिरावट दिखी है. अब पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे चली गई है. सोमवार को गुरुग्राम में 3.54 फीसदी की पॉजिटिविटी रेट के साथ 186 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

सोमवार को गुरुग्राम में कोरोना के सक्रिय मामले

सोमवार को गुरुग्राम में 1799 कोरोना के सक्रिय मामले रिपोर्ट किये गए. जिनमें से 35 अस्पताल में भर्ती हैं. अधिकारियों ने कहा कि जिले में एक 79 वर्षीय पूरी तरह से टीका लगाए गए व्यक्ति की मौत की भी सूचना है. वो गुर्दे की बीमारी से पीड़ित था. जिले में सोमवार को 506 मरीज ठीक भी हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि मामलों में गिरावट के साथ जिला स्वास्थ्य विभाग ने केवल लक्षण वाले रोगियों की टेस्टिंग करने और टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है.

पॉजिटिविटी रेट कम होने पर नहीं बनेंगे कंटेनमेंट जोन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हमारा ध्यान हमेशा पॉजिटिविटी रेट को नियंत्रित करने पर रहा है. अब हम दूसरों के स्वास्थय की स्थिति की निगरानी करते हुए केवल लक्षण वाले रोगियों और इनके संपर्क में आये लोगों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. टेस्टिंग की सही संख्या पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन कम से कम 5000 नमूनों की जांच करने की संभावना है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी कहा कि जब पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम हो जाएगी तो कोई भी कंटेनमेंट जोन नहीं होगा.

बदल सकती है टीकाकरण की रणनीति

इस बीच गुरुग्राम में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में एक नई रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को एक बैठक करने की संभावना है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हम मंगलवार को एक आंतरिक बैठक करेंगे और शुक्रवार को एक जिला टास्क फोर्स की बैठक में चर्चा करेंगे कि टीकाकरण कैसे बढ़ाया जाए. क्योंकि स्कूल भी अब फिर से खुल गए हैं. यदि स्कूल खुले रहते हैं तो टीकाकरण की रणनीति बदल सकती है. हम स्कूलों में शिविर लगा सकते हैं जिससे 15-17 आयु वर्ग के बीच दूसरी खुराक लगाने में मदद मिलेगी.

सोमवार को जिले में 3111 बच्चों का टीकाकरण किया गया था, जिनमें से 283 को पहली खुराक और 2828 को दूसरी खुराक दी गई. सोमवार को वैक्सीन की कुल 6923 खुराकें दी गई. जिनमें 889 पहली खुराक और 5294 दूसरी खुराक और 740 बूस्टर खुराक शामिल हैं. इसके साथ गुरुग्राम जिले में अब तक 4.88 मिलियन से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-

Delhi Corona News: दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने का असर, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी से जुड़ा हुआ बड़ा एलान

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में 586 केस, चार की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget