एक्सप्लोरर

Chintels Society Demolition: गुरुग्राम में चिंटल पैराडिसो के 5 टावर होंगे धवस्त, ट्विन टावर गिराने वाली कंपनी को सौंपा गया काम

Gurugram Chintels Society Demolition: गुरुग्राम में चिंटल पैराडिसो के पांच टावर को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. टावरों को खाली कराने और इसके आसपास बैरिकेडिंग करने के लिए अनुमति मांगी गई है.

Gurugram News: गुरुग्राम में चिंटल पैराडिसो (Chintels Paradiso) के पांच टावर असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं. इसका मतलब है कि सभी टावर लोगों के रहने के लायक नहीं हैं. ऐसे में अब इसे गिराने की तैयारी की जा रही है. चिंटल पैराडिसो की ओर से सोमवार को गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखा गया. पत्र में गुरुग्राम सेक्टर 109 में चिंटल पैराडिसो के पांचों असुरक्षित टावरों डी, ई, एफ, जी, एच में से निवासियों को तुरंत निकालने के लिए कहा गया है. वर्तमान में जी और एच टावर में 15 परिवार रह रहे हैं.

पत्र में लिखा गया है, "गंभीरता को ध्यान में रखते हुए टावर जी और एच को तुरंत खाली कराने का अनुरोध करते हैं." चिंटल बिल्डर की ओर से नोएडा के ट्विन टावर तोड़ने वाली मेसर्स एडिफिस इंजीनियरिंग की सर्वे रिपोर्ट को लेकर जिला उपायुक्त को पत्र लिखा गया है. डी, ई, एफ, जी और एच टावर को एजेंसी मैकेनिकल मशीन से एक-एक करके गिराई जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर डिप्टी कमिश्नर हितेश कुमार मीणा ने टावरों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया है. निर्देशानुसार बिल्डर ने तैयारी शुरू कर दी है. उनके खाली करते ही आगे की प्रक्रिया काफी तेज हो जाएगी.

बैरिकेडिंग की भी अनुमति मांगी गई

ऐसे में सभी टावरों को खाली कराने और इसके आसपास बैरिकेडिंग करने के लिए अनुमति मांगी गई है. समूह के अध्यक्ष जेएन यादव ने कहा कि विध्वंस एक या दो महीने में पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि विध्वंस की अंतिम योजना एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी और एडिफिस ने हमें बताया है कि विस्फोटकों का उपयोग करने से काम नहीं चलेगा, वे टावरों को ध्वस्त करने के लिए मशीनों का उपयोग करेंगे."

दिल्ली आईआईटी की ऑडिट रिपोर्ट पर एक्शन

वहीं चिंटल के कानून वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार ने पत्र में कहा है कि दिल्ली आईआईटी की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार पांच टावरों की कमजोर संरचना को ध्यान में रखते हुए खाली करना, पूरे क्षेत्र में प्रवेश को प्रतिबंधित करना, पांच टावरों के आसपास बैरिकेडिंग करना, बेसमेंट स्लैब के ऊपर से पूरी मिट्टी को हटाना, टावर पर कंक्रीट पानी के टैंकों को खाली करना, टावरों के बिजली काटने और लिफ्ट का उपयोग बंद करने के लिए कहा गया है. 

एडिफिस इंजीनियरिंग की टीम ने किया निरीक्षण 

चिंटल की ओर से टावरों को ध्वस्त करने के लिए एडिफिस से अनुबंधित किया है. यह वही कंपनी है जिसने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार नोएडा में हाई प्रोफाइल सुपरटेक ट्विन टावर्स को ध्वस्त कर दिया था. अब यह चिंटल के टावरों को तोड़ने की योजना बनाई है. इसको लेकर 24 नवंबर को एडिफिस इंजीनियरिंग मेसर्स के पार्टनर उत्कर्ष मेहता, प्रोजेक्ट मैनेजर अब्दुल सलाम चौधरी, सुरक्षा अधिकारी लिबू वर्गीस की टीम की ओर से चिंटल के असुरक्षित टावरों का निरीक्षण किया था. एडिफिस ने टावरों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट बिल्डर को सौंप दी है.

ये भी पढ़ें- Delhi: महिला पहलवानों के उत्पीड़न मामले में कोर्ट में सुनवाई, बृजभूषण शरण सिंह पर 6 दिसंबर को तय हो सकते हैं आरोप

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Delhi News: दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget