एक्सप्लोरर

Greater Noida: ईस्टर्न पेरीफेरल पर मिला लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस

Graiter Noida: ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक लड़की का शव मिला है. पुलिस लड़की के शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक लड़की का शव बरामद हुआ है. शव का सिर किसी गाड़ी के टायर से कुचला हुआ मिला है. शुरआती जांच में पुलिस एक्सीडेंट की आशंका जता रही है. लेकिन लड़की की हत्या कर शव को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर फेंके जाने की संभावना पर भी पुलिस जांच कर रही है.

लड़की के हाथ पैर के साथ-साथ शरीर में कई जगह लगी हुई थी चोट 

 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दादरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक लड़की के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को देखा तो पुलिस भी सोच में पड़ गई. क्योंकि लड़की के हाथ पैर के साथ-साथ शरीर में कई जगह चोट लगी हुई थी और उसका सिर किसी गाड़ी के पहिए से कुचला हुआ पड़ा था. 

पुलिस कर रही मामले की जांच

हालांकि पुलिस को आस पास कोई वाहन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस के मुताबिक यह घटना किसी बड़े वाहन से हुई है जिसकी तलाश की जा रही है. लड़की कौन है कहां से आई है और यहां तक कैसे पहुंची यह सब अभी गुत्थी में उलझा हुआ है. लड़की की हत्या कर शव को फेंके जाने की भी संभावना से फिलहाल पुलिस इनकार करती नहीं दिखाई दे रही है.पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हो सकता है किसी ने लड़की की हत्या की हो और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शव को फेंक दिया हो. जिसके बाद किसी बड़ी गाड़ी से लड़की का शव कुचल गया हो.

आसपास के लोगों से की जा रही है पूछताछ 

फिलहाल पुलिस लड़की के शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बने टोल बूथ के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके साथ-साथ कई अलग-अलग एंगल पर पुलिस जांच कर रही है.

UP Nikay Chunav: सुप्रीम कोर्ट में यूपी निकाय चुनाव पर HC के फैसले पर रोक की मांग, चार जनवरी को होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget