एक्सप्लोरर

Greater Noida Bus Service: ग्रेटर नोएडा में सफर होगा सस्ता और आसान, इन रूट्स पर जल्द दौड़ेंगी सिटी बसें

माना जा रहा है कि प्राधिकरण यूपी रोडवेज के साथ मिलकर नए साल से इस सिटी बस सर्विस की शुरुआत कर सकता है. फिलहाल ये सर्विस पांच रूट पर शुरू की जाएगी.

Greater Noida Bus Service: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यूपी रोडवेज के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडावासियों को सिटी बस सेवा की सुविधा देने जा रहा है. यह सुविधा ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों को मिलेगी, क्योंकि यहां पर यातायात के लिए फिलहाल कोई भी साधन मौजूद नहीं है. यहां लोगों को यातायात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को इस परेशानी से राहत मिलती नजर आ रही है. 

माना जा रहा है कि प्राधिकरण यूपी रोडवेज के साथ मिलकर नए साल से इस सिटी बस सर्विस की शुरुआत कर सकता है. फिलहाल  ये सर्विस पांच रूट पर शुरू की जाएगी, जिस पर 10 बसों का संचालन किया जाएगा. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से रूट पर सिटी बस चलेंगी.
 
रूट नंबर 1- ननुआ के राजपुर से कासना बस डिपो
इस रूट पर घंघोली चौकी, कासना बस डिपो, तिलपता चौक सूरजपुर और परी चौक आएगा.

रूट नंबर 2 - मनुआ का राजपुर से कासना बस डिपो
इस रूट में बिलासपुर गिरधरपुर , बैनेट यूनिवर्सिटी जीएनआईडीए कार्यालय, तिलपता चौक, एक मूर्ति, चार मूर्ति, बिसरख, पुलिस लाइन, सूरजपुर, परी चौक और कासना बस डिपो आएगा.

रूट नंबर 3 - कासना बस डिपो से कासना बस डिपो 
इस रूट में शुरुआत कासना बस डिपो से होते हुए जीएनआईए  कार्यालय, डिपो मेट्रो स्टेशन ,ओमेक्स मॉल बीटा-2, जगत फार्म , जीएल बजाज, शारदा यूनिवर्सिटी गलगोटिया, यमुना प्राधिकरण होते हुए यह बस वापस कासना बस डिपो आ जाएगी.

रूट नम्बर 4- घरबरा गांव से कासना बस डिपो
इस रूट पर घरबरा गांव ,गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय जिम्स अस्पताल , कासना गांव , सेक्टर चाई-फाई  वन गोल चक्कर, यथार्थ अस्पताल ,गलगोटिया कॉलेज जीएनआईओटी शारदा विश्वविद्यालय , एलजी चौक जगत फार्म, यूपी रेरा कार्यालय, विप्रो गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, सिग्मा 3 होते हुए वापस बस कासना डिपो वापिस आ जाएगी.

रूट नम्बर 5 - कुलेसरा से कासना डिपो
इस रूट पर बस हिंडन पुल, हबीबपुर, कच्ची सड़क सूरजपुर चौक, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक ,जगत फार्म बीटा वन, अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, हायर कंपनी, बैनेट विश्वविद्यालय सिरसा गोल चक्कर, सिग्मा 3, सिग्मा 4 से होते हुए कासना बस डिपो आ जाएगी.

इतना होगा किराया
सिटी बस सेवा का सबसे छोटा रूट 24 किलोमीटर का होगा, जबकि सबसे बड़ा रूट होगा वह 78 किलोमीटर का होगा. अगर किराए की बात की जाए तो इस रूट पर सबसे कम किराया पांच रुपये होगा, जबकि सबसे ज्यादा किराया 88 रुपये होगा. अगर कुछ प्रमुख स्टॉपेज की बात की जाए तो ग्रेटर नोएडा कार्यालय से जगत फार्म का किराया होगा 8 रुपये, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय से यमुना प्राधिकरण का किराया होगा 15 रुपये, जगत फार्म से जीएल बजाज कॉलेज का किराया होगा पांच रुपये, जगतपाल से गलगोटिया कॉलेज का किराया होगा सात रुपये, किसान चौक से परी चौक का किराया होगा 24 रुपये, एक मूर्ति गोल चक्कर से परी चौक का किराया होगा 27 रुपये.

'जल्द होगा संचालन'
वहीं ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम ने एबीपी न्यूज को बताया कि जल्द ही मुख्यालय से आदेश आने के बाद बसों की सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा, फिलहाल  काम तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही बसें सुचारू रूप से चलने लगेगी.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर पर नहीं होगा कोई कल्चरल इवेंट और गैदरिंग, DDMA ने जारी की ये गाइडलाइंस

Omicron in Delhi: ओमिक्रोन के खतरे के बीच अब दिल्ली में शुरू हुई ये व्यवस्था, जानें कैसे मिलेगी मदद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget