एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार पर गोपाल राय का PM मोदी पर हमला, 'एक तरफ अजित पवार को बचाते हैं दूसरी तरफ...'

Gopal Rain on PM Modi: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी की. गोपाल राय ने कहा कि आज देश उनके दोहरे व्यक्तित्व को देख रहा है.

Gopal Rai on PM Modi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के मसले पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) केंद्र सरकार पर हमलावर है. दिल्ली के मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गोपाल राय ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि जिनपर वह खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे उन्हें आज बीजेपी में शामिल किया जा रहा है और उन्हें बचाया जा रहा है. गोपाल राय ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम मोदी का दोहरा चरित्र सामने आ गया है. 

गोपाल राय ने कहा, ''पीएम मोदी ऐसे दोहरे व्यक्तित्व के साथ कैसे जी लेते हैं. आप अजित पवार को बचाने में लगे हुए हैं जिनके ऊपर आपने खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. सारी उपाधियां देते थे. अशोक चव्हाण और छगन भुजबल को बचाने में लगे हैं. देश के सामने दोहरा चरित्र आ चुका है.''

भ्रष्टाचारियों को तो बचाने में पीएम मोदी लगे हैं- गोपाल राय
मंत्री गोपाल राय ने आगे कहा, '' 23 मामले में ईडी और सीबीआई ने दर्ज किए थे. आप सभी भ्रष्टाचारियों को जिनपर आपने आरोप लगवाए और एफआईआर करवाया और गिरफ्तार करवाया, सारे भ्रष्टाचारियों को बचाने में तो आप लगे हुए हैं.  दिन भर भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल करने में लगे हैं. दूसरी तरफ रैली में जाकर कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार को हटाने में लगे. आज पूरा देश आपके इस दोहरे व्यक्तित्व को देख रहा है. जिस तरह दिल्ली के चुने हुए सीएम को गिरफ्तार करवाया देश के लोगों में आक्रोश है.''

आतिशी ने दोहराई मनी ट्रेल की बात
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा,  "पिछले 2 साल से ED शराब घोटाले की जांच कर रही है. दो साल से ED मामले में मनी ट्रेल ढूंढ रही है. उन्हें(ED) आज तक AAP के किसी भी नेता के पास मनी ट्रेल का एक रुपया भी नहीं मिला. संजय सिंह के ज़मानत के वक्त जब मनी ट्रेल पर सवाल उठे तब ED के पास कोई जवाब नहीं था. मनी ट्रेल न मिलने के बावजूद AAP के कई नेता को गिरफ़्तार किया गया.''

आतिशी ने आगे कहा, ''21 मार्च 2024 को पहली बार मनी ट्रेल के पुख्ता प्रमाण सामने आए कि किसने पैसे लिए, किसको दिए, कहां दिए और कब दिए. इसके आधार पर भी ED ने कुछ नहीं किया क्योंकि यह मनी ट्रेल शराब कारोबारी शरद रेड्डी के खाते से बीजेपी के खाते में जा रही है."

ये भी पढ़ेंSanjay Singh: ईडी से नहीं थी बचकानी हरकत की उम्मीद, एससी ने लिया संज्ञान, संजय सिंह के वकील बोले 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget