एक्सप्लोरर

गोपाल राय ने निकाली 'बाबरपुर विकास यात्रा', कल दाखिल करेंगे नामांकन

Gopal Rai Nomination: AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक और बाबरपुर विधानसभा से प्रत्याशी गोपाल राय ने बुधवार को बाबरपुर विकास यात्रा निकाली. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक विकास यात्रा का कार्यक्रम किया गया.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक और बाबरपुर विधानसभा से प्रत्याशी गोपाल राय ने बुधवार को बाबरपुर विकास यात्रा निकाली. बाबरपुर की जनता कालोनी से शुरू हुए रोड शो को क्षेत्र की जनता का जमकर समर्थन मिला. गुरुवार को गोपाल राय अपना नामांकन करेंगे. 

गोपाल राय ने कहा कि विकास यात्रा को मिले समर्थन से साफ है कि बाबरपुर की जनता ने काम के लिए फिर से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है. भाजपा अरविंद केजरीवाल को हटाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है, लेकिन हम सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.

नंदनगरी डीएम कार्यालय दाखिल करेंगे नामांकन

इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. आज बाबरपुर विधानसभा में जिस तरह से ऐतिहासिक विकास यात्रा का कार्यक्रम किया गया. बाबरपुर के लोगों के मन में यह संकल्प पैदा हो चुका है कि वो काम के लिए फिर से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाएंगे. गुरुवार को मैं नंदनगरी डीएम कार्यालय जाकर सुबह 11 बजे अपना नामांकन करूंगा.

गोपाल राय ने किया ये बड़ा दावा

गोपाल राय ने कहा कि 18 जनवरी से सभी वार्ड के गली-मोहल्लों में पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया जाएगा. अगले 15 दिन पूरे जिले के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. आज यह रोड शो समाप्त हो रहा है लेकिन हमारा यह अभियान जारी रहेगा. 5 फरवरी को हमें बाबरपुर विधानसभा में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट देकर बहुमत से जिताना है.

केजरीवाल को हटाने के लिए भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है लेकिन हमें अरविंद केजरीवाल को फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए उससे दोगुनी ताकत लगानी है. हम सब मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे. 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तेजी के साथ चुनाव प्रचार में जुट चुकी हैं. वहीं दूसरी ओर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. बुधवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने नामांकन दाखिल किया.  

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में CBI अधिकारी बनकर लोगों को धोखा देने वाला गिरफ्तार, ऐसे खुली फर्जीवाड़े की पोल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget