एक्सप्लोरर

'BJP की साजिशों को नाकाम करना AAP सरकार की...', गोपाल राय का बड़ा बयान  

Delhi News: आप नेता गोपाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कल जंतर मंतर पर जनता की अदालत लगाएंगे. उसके बाद अलग-अलग विधानसभा में जाकर लोगों से पूछेंगे कि क्या आप केजरीवाल कों ईमानदार मानते हैं या बेईमान? 

Delhi Latest News: दिल्ली में नई सीएम आतिशी के शपथ ग्रहण से पहले आप नेता गोपाल राय से एबीपी न्यूज से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. आतिशी की कैबिनेट में शनिवार को शामिल होने जा रहे गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार के सामने दो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं. पहला आखिरी तीन महीने में सरकार के कामकाज को पूरा करना और दूसरा बीजेपी द्वारा एलजी के जरिए फ्री योजना को रोकने की साजिश को विफल करना.

उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार की फ्री योजनाओं को बंद होने से बचाना हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है. बीजेपी हर हाल में इन योजनाओं को बंद करना चाहती है."  

दिल्ली की जनता से पूछेंगे सवाल 

गोपाल राय ने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल कल से जंतर मंतर से जनता की अदालत शुरु करेंगे. इसके बाद अलग-अलग विधानसभा में जनता की अदालत लगाएंगे और लोगों से पूछेंगे कि क्या आप लोग केजरीवाल कों ईमानदार मानते हैं या बेईमान? 

जल्द होंगे विधानसभा चुनाव 
 
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है, दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे. हमारी पूरी कैबिनेट काम करने के लिए तैयार है. अरविंद केजरीवाल ने सिखाया है कि हम सत्ता के लिए नहीं, जनता के लिए काम करते हैं.

17 सितंबर को केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा 

दिल्ली आबकारी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 13 सितंबर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए थे. उन्होंने 15 सितंबर को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा था कि दो दिन बाद मैं सीएम पर से इस्तीफा दे दूंगा. सीएम की कुर्सी पर तभी बैठूंगा, जब दिल्ली की जनता उन्हें दोबारा चुनकर ईमानदारी का सर्टिफिकेट देगी.

इसके बाद 17 जून को उन्होंने सीएम पद से अपने ऐलान के मुताबिक इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद आप विधायक दल ने आतिशी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना. आतिशी आज शाम 4.30 बजे एक सादे समारोह में अपने पांच सहयोगियों के साथ सीएम पद का शपथ लेंगी. शपथ लेने वालों में गोपाल राय का नाम भी शामिल है.

Arvind Kejriwal: 'सिर्फ अरविंद केजरीवाल दे सकते हैं बिजली फ्री, BJP...', आतिशी का दावा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget