एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर गोपाल राय की बीजेपी नेताओं को नसीहत, कहा- 'BJP ना करे इस पर राजनीति' 

Delhi Pollution: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि MCD उपायुक्त हॉटस्पॉट में प्रदूषण रोकने के लिए जिम्मेदार होंगे. निगम उपायुक्त के नेतृत्व में हर हॉट स्पॉट के लिए अलग कोआर्डिनेशन कमेटी बनेगी. 

Delhi Air Pollution: सर्दियों के मौसम में दिल्ली में हर साल बढ़ने वाले प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्रालय हरकत में आ गया है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदूषण के रोकथाम के उपायों पर चर्चा की. बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री ने बताया कि राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली के उन 13 हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है, जिससे प्रदूषण में सबसे ज्यादा इजाफा होता है. 

उन्होंने कहा कि सभी 13 हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग कोआर्डिनेशन कमेटियों का गठन किया गया है, जो संबंधित विभागों के साथ तालमेल कर प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएंगी. उन्होंने कहा कि तमाम अधिकारियों को जमीन पर उतरकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

एमसीडी के डीसी प्रदूषण के लिए होंगे जिम्मेदार 

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि नगर निगम उपायुक्त अपने क्षेत्र के हॉटस्पॉट में प्रदूषण रोकने को जिम्मेदार होंगे. निगम उपायुक्त के नेतृत्व में हर हॉट स्पॉट के लिए अलग कोआर्डिनेशन कमेटी बनेगी. अधिकारी शनिवार से प्रदूषण के स्रोतों का जायजा लेकर रोकथाम के कदम उठाएंगे. हर कमेटी के साथ डीपीसीसी का एक इंजीनियर भी मौजूद रहेगा. समिति हर दिन उठाए जाने वाले कदमों की रिपोर्ट भी ग्रीन वार रूम को सौंपेगी.

आनंद विहार में प्रदूषण को लेकर विशेष अभियान

गोपाल राय ने बताया कि आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर बीते दिनों सामान्य से अधिक रहा था, जिसे देखते हुए अधिकारियों को वहां पर प्रदूषण के कारणों का पता लगाकर उसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे. उन्होंने कहा कि आनंद विहार बस स्टैंड के सामने की सड़क पर उत्तर प्रदेश की तरफ डीजल वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक है. आसपास निर्माण भी कार्य हो रहे हैं. इस कारण यहां पर अक्सर जाम की स्थित बनी रहती है. इसके अलावा, अन्य कारणों के चलते भी यहां पर प्रदूषण ज्यादा है.


दिल्ली में प्रदूषण और स्मॉग टावर को लेकर बीजेपी द्वारा हमला किए जाने पर उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि इस पर राजनीति न करें. कनॉट प्लेस में स्मॉग टावर बंद रहने को लेकर बीजेपी द्वारा सवाल खड़े किए जाने पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली में दो स्मॉग टावर बनाए गए थे. एक केंद्र सरकार ने आनंद विहार में बनाया है और दूसरा दिल्ली सरकार द्वारा कनॉट प्लेस में बनाया गया है. बीजेपी एक स्मॉग टावर बंद होने पर तो सवाल उठाती है, लेकिन दूसरे को लेकर कुछ भी नहीं कहती है.

Delhi Vegetable Price: दिल्ली में धनिया की कीमत हुई कमजोर, अब लहसुन की कीमत छू रहे आसमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget