एक्सप्लोरर

G-20 Summit in Delhi: दिल्ली में आज और कल बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले यहां देखें ट्रैफिक एडवायजरी

G20 Summit India: दिल्ली में आज G-20 समिट की रिहर्सल की वजह से कई जगहों पर यातायात बाधित रहेगा, जिसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीम ने घर से निकलने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आगामी 9 और 10 सितंबर को G-20 सम्मलेन होने जा रहा है. इसके लिए 8 सितंबर को ही G-20 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि मंडल के सदस्य राजधानी पहुंच जाएंगे. इसलिए G-20 की तैयारी के साथ विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जहां नई दिल्ली को पूरी तरह से 7 सितंबर को रात 12 बजे से 11 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया जाएगा तो वहीं प्रगति मैदान को 'नो एंट्री जोन' बनाने का निर्णय किया गया है.

इस दौरान स्कूल-कॉलेज, सरकारी और निजी कार्यालयों एवं मॉल्स-मार्केट को भी बंद रखा जाएगा. इसी के मद्देनजर आज और कल फूल ड्रेस रिहर्सल किया जा रहा है. दोनों ही दिन यह रिहर्सल तीन अलग-अलग समय में किया जाना है. इसलिए कई जगहों पर यातायात को बाधित किया जाएगा, जिसे जानकर यात्रा घर से निकलने पर आप परेशानियों से बच सकते हैं.

आज और कल होगी फुल ड्रेस रिहर्सल

इस फुल ड्रेस रिहर्सल की शुरुआत आज सुबह 8:30 बजे से हुई जो 12 बजे तक जारी रहेगी. इसके बाद, शाम 4:30 से 6 बजे तक और फिर शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक की जाएगी. वहीं कल भी इन्हीं समयों पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा. रिहर्सल की वजह से विभिन्न पॉइंट्स पर यातायात बाधित रहेगा, जिसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीम ने घर से निकलने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

रिहर्सल के स्लॉट के अनुसार बनाएं यात्रा की योजना

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, कई मार्गो और जंक्शनों पर भारी यातायात का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोग रिहर्सल के स्लॉट को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. साथ ही रिहर्सल के दौरान उन मार्गों और जंक्शनों की तरफ जाने से बचें जहां पर यातायात को बाधित किया जाना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा वे लिए अतिरिक्त समय लेकर निकले और इस दौरान ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का उपयोग करें, जिससे उन्हें असुविधाओं का सामना न करना पड़े.

इन मार्गो पर यातायात रहेगा बाधित

●सरदार पटेल मार्ग से पंचशील मार्ग मूर्ति
●सरदार पटेल मार्ग से कौटिल्य मार्ग होते हुए तीन मूर्ति
● जीकेपी से गोल मेथी
●एमएलएनपी से मानसिंह रोड
●सी हेक्सागोन से मथुरा रोड
●जाकिर हुसैन मार्ग से सुब्रमण्यम भारती मार्ग मेरो रोड होते हुए रिंग रोड
●ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग में यशवत प्लेस
● सत्य मार्ग/शांतिपय से कौटिल्य
● विंडसर प्लेस जनपथ से कर्तव्यपथ
●बाराखंबा रोड रेड लाइट टॉलस्टॉय मार्ग से जनपथ
●कलेरजिस से विवेकानंद मार्ग
●मोती बाग फ्लाई ओवर के नीचे पलाईओवर के नीचे
●प्रेस एन्क्लेव लालबहादुर शास्त्री मार्ग, विराम दिल्लीलाईओवर के नीचे
●ओसेक टिटो मार्ग से सिरीफोर्ट रोड रोड

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुझाये वैकल्पिक मार्ग

फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान बाधित किये जाने वाले पॉइंट्स से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नॉर्थ-साउथ और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर कुछ वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया है, जिसका इस्तेमाल कर यात्रा के दौरान परेशानियों से बचा जा सकता है.

नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर

◆रिंग रोड आश्रम चौक सराय काले खां महात्मा गांधी मार्ग आईपी फ्लाईओवर-महात्मा गांधी मार्ग 

◆आईएसबीटी कश्मीरी गेट- रिंग रोड-मजनू का टीला

◆एम्स चौक से रिंग रोड-धौला कुआं रिंग रोड - बरार स्क्वायर नारायणा फ्लाईओवर राजौरी-गार्डन जंक्शन-रिंग रोड पंजाबी बाग जंक्शन-रिंग रोड-आजादपुर चौक.

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

◆सन डायल/डीएनडी फ्लाईओवर से रिंग रोड-आश्रम चौक मूलचंद अंडरपास एम्स चौक-रिंग रोड धौला कुआं रिंग रोड बरार स्क्वायर-नारायणा फ्लाईओवर.

◆युधिष्ठिर सेतु से बुलेवार्ड रोड - रानी झांसी रोड न्यू रोहतक रोड- पंजाबी बाग चौक-रिंग रोड.

रिहर्सल में एम्बुलेंस को निकालने का भी रखा जाएगा ख्याल

अधिकारियों ने बताया कि रिहर्सल में इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा कि कोई ऐसा वाहन या एम्बुलेंस जिसमें मरीज होगा उसे मार्ग से किस तरह से जल्द से जल्द निकाला जाए, जिससे कि मरीज के साथ विदेशी मेहमानों को भी किसी तरह की असुविधा न हो. इसके लिए अस्पतालों और नर्सिंग होम अधिकारियों से भी बातचीत करके उन्हें बताया गया है कि अगर इस तरह की स्थिति आती कि एंबुलेंस को यहां से कहीं और जाना है तो इसके लिए पहले ही पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया जाए.

यह भी पढ़ें: Opposition Parties Meet: 'अरविंद केजरीवाल में सारी योग्यता हैं प्रधानमंत्री बनने की', 2 दिन में अपने इस बयान से पलटीं AAP प्रवक्ता

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget