एक्सप्लोरर

Durga Puja 2023: दिल्ली में लाल किला के पास रामलीला के दौरान हादसा, मंच की लाइट गिरी, चार घायल 

Delhi Ramlila News: दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना बीती रात 10 बजकर 40 मिनट की है. घटना के समय लाल किले के 15 अगस्त पार्क में नव श्री धार्मिक रामलीला समिति की ओर से रामलीला कार्यक्रम चल रहा था. 

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली सहित देशभर में दूर्गा पूजा (Durga puja 2023) को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सिलसिला जोर पकड़ता जा रहा है. दिल्ली (Delhi) में भी हर साल की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन जारी है, लेकिन एक कार्यक्रम के दौरान एक पार्क में ढांचा गिरने से 11 वर्षीय बच्चे सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए. घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जो ढांचा रामलीला (Ramlila) कार्यक्रम के दौरान गिरा उसे रोशनी के लिए बनाया गया था.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना बीती रात 10 बजकर 40 मिनट की है. घटना के समय बारिश हो रही थी. उसी दौरान लाल किले (Red fort) के 15 अगस्त पार्क में नव श्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा रामलीला कार्यक्रम चल रहा था. 15 अगस्त पार्क में अचानक रोशनी रखने वाली एक संरचना ढह गई. मंच की लाइट गिरने से कार्यक्रम में दौरान अफरातफरी मच गई. इस हादसे में 11 साल के एक बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसे मैदान पर खड़ी एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया.

बच्चे की हालत खतरे से बाहर

नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीना के मुताबिक बच्चे की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है, लेकिन निगरानी में है. अन्य को मामूली चोटें आईं और वे खुद ही घटनास्थल से चले गए. डीसीपी के अनुसार कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और फिलहाल जांच चल रही है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान कार्यक्रमों के आयोजकों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की थी. ताकि रामलीला मंचन व दुर्गा पूजन के दौरान ज्यादा भीड़ उमड़ने पर कोई अनहोनी न हो.

यह भी पढ़ें: दक्षिण दिल्ली में प्रेमिका को परेशान करने से नाराज किशोर ने की शख्‍स की हत्या, आरोपी निकला नाबालिग, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget