एक्सप्लोरर

MCD News: दिल्ली सर्विस विवाद के बीच फंसा स्टैंडिंग कमेटी का गठन, लटके करोड़ों के प्रोजेक्ट 

Delhi Politics: एमसीडी के निर्वाचित पार्षदों के मुताबिक 5 करोड़ के सौ से ज्यादा ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिन पर स्टैंडिंग कमेटी अस्तित्व में न होने की वजह से कम शुरू होना संभव नहीं है.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम में सबसे पावरफुल स्टैंडिंग कमेटी को माना जाता है. इसके बावजूद दिल्ली के एलजी और सीएम के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर जारी विवादों की वजह से स्टैंडिंग कमेटी गठन की दिशा में अभी तक कोई कदम उठाना संभव नहीं हो पा रहा है. अभी तक स्टैंडिंग कमेटी के 18 में से छह सदस्यों का चुनाव ही अभी तक संपन्न हो पाया है. इसके लिए भी दिल्ली हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा था. दिल्ली हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 3 सदस्य भारतीय जनता पार्टी और 3 सदस्य आम आदमी पार्टी से चुने गए. 

इसके अलावा, न्यायालय ने यह आदेश भी जारी किया था कि दोबारा स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव नहीं होगा. स्टैंडिंग कमेटी बनाए जाने के लिए जोन से 12 पार्षदों का चुना जाना आवश्यक है. ऐसे में दिल्ली एलजी और दिल्ली सरकार के विवादों के बीच स्टैंडिंग कमेटी का गठन पूरी तरह उलझा पड़ा है. अगर एलजी और सीएम के बीच विवाद लंबा खिचा तो हाल फिलहाल में निगम के 12 जोनों से एक-एक सदस्यों का चुनाव होना संभव नहीं है. 

दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी का गठन तभी संभव है जब दिल्ली के निचले सदन में एल्डरमैन को चुनने के बाद 12 पार्षदों को चुना जाएगा. फिलहाल, एल्डरमैन की नियुक्ति का मामला एलजी और दिल्ली सरकार के बीच छिड़े विवादों की वजह से सुप्रीम कोर्ट में है. ऐसे में उम्मीद लगाया जा रहा था कि एल्डरमैन चुने जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट से आने वाले निर्णय के बाद जुलाई महीने तक हल हो सकेगा लेकिन जुलाई बीत जाने के बाद अगस्त महीने में भी सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर निर्णय स्पष्ट हो सकेगा कि नहीं, यह स्पष्ट नहीं है. सुप्रीम कोर्ट से इस पर फैसला आने में अभी वक्त लगेगा. 

5 करोड़ के 100 ज्यादा प्रोजेक्ट अधर में 

बता दें कि एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का गठन न होने की वजह से मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए 5 करोड़ से अधिक के कई प्रोजेक्ट लटके पड़े हैं. इसकी प्रमुख वजह यह है कि दिल्ली नगर निगम एक्ट के अनुसार 5 करोड़ के अधिक के प्रोजेक्ट तब तक पास नहीं हो सकते जब तक उन्हें सदन के पटल पर नहीं रखा जाएगा और सदन में रखने से पहले उन्हें स्टैंडिंग कमेटी से पास कराना होता है. यानी जब तक स्टैंडिंग कमेटी का गठन नहीं हो जाता तब तक दिल्ली के विकास कार्यों में वह आवश्यक गति नहीं मिल पाएगी, जो विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं पर अमल के लिए जरूरी है. दिल्ली के निर्वाचित पार्षदों के अनुसार लगभग सैकड़ों ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो स्टैंडिंग कमेटी गठित ना होने की वजह से प्रभावित हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Ordinance Bill: 'दिल्ली का मुख्यमंत्री होने से बेहतर है खेत में फावड़ा चलाना', जानें संजय सिंह ने क्यों दोहराया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान
दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी की लिस्ट, देखें अपने एरिया का नाम
दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी की लिस्ट, देखें अपने एरिया का नाम
Delhi News: नहीं चलेगी फीस की मनमानी! प्राइवेट स्कूलों को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की सख्त वॉर्निंग
दिल्ली: अब नहीं चलेगी फीस की मनमानी! प्राइवेट स्कूलों को रेखा गुप्ता सरकार की सख्त वॉर्निंग

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget