एक्सप्लोरर

Noida Famous Market: नोएडा के वो पांच सबसे फेमस बाजार, जहां लेटेस्ट फैशन से लेकर मिलेगा हर जरूरी सामान

Noida 5 Famous Market: नोएडा पिछले कुछ सालों में बड़ा शॉपिंग हब बनकर उभरा है.आज हम आपको नोएडा के ऐसे 5 मशहूर बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आपको हर सामान मिल जाएगा. 

Famous Market Of Noida: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) पिछले कुछ सालों में बड़ा शॉपिंग हब (Shopping Hub) बनकर उभरा है. एक तरफ जहां यहां पर बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स (Shopping Malls) है तो वहीं दूसरी तरफ यहां के स्थानीय बाजार भी पीछे नहीं है. इन बाजारों में आपकी रोजाना की जरुरत से लेकर तमाम फैशनेबल आउटफिट, ज्वैलरी, शूज और सैंडिल जैसे सामान कम कीमतों पर मिल जाते हैं. फैशन के मामले में भी ये बाजार किसी से पीछे नहीं हैं यहां के बाजारों में लेटेस्ट ट्रेंडी सामान मिल जाता है. तो आईए आज हम आपको नोएडा के ऐसे ही 5 मशहूर बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

अट्टा मार्केट, नोएडा सेक्टर-27

अगर आप किफायती फैशन, एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, हैंडबैग, फुटवियर और रोजमर्रा के घरेलू सामानों की तलाश में हैं, तो आटा मार्केट एकदम परफेक्ट जगह है. यहां पर ब्रांडेड कपड़ों की दुकानों से लेकर फैशनेबल एक्सेसरीज, किताबें, मोबाइल और कंप्यूटर/लैपटॉप के स्टोर्स भी हैं. इसके अलावा, आपको आटा मार्केट में कई प्रकार के रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानें मिल जाएंगी. जहां आप शॉपिंग के साथ लाजवाब स्वाद की भी मजा ले सकते हैं. 

ब्रह्मपुत्र मार्केट, नोएडा सेक्टर-29

शॉपिंग के साथ अगर आप खाने पीने के भी शौकीन हैं तो नोएडा का ब्रह्मपुत्र मार्केट एकदम सही जगह है. यहां आप मोमोज, बिरयानी, चाट, काठी रोल, डोसा और तमाम तरह के खाने के सामान का मजा ले सकते हैं. खाने के शौकीन यहां काफी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. खाने-पीने की दुकानों के अलावा यहां किताबें, कपड़े और घरेलू सामान की छोटी-छोटी दुकाने भी  हैं, जहां से आप थोड़ा बहुत सामान भी खरीद सकते हैं. 

सावित्री मार्केट, नोएडा सेक्टर-27

अट्टा मार्केट के पास ही नोएडा के सेक्टर 27 में स्थित है सावित्री मार्केट, दिल्ली के गफ्फार मार्केट की तरह यहां से भी आप थोक मूल्यों पर नए मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप और कंप्यूटर एक्सेसरीज की खरीदारी कर सकते हैं. यहां कुछ कंप्यूटर और लैपटॉप ठीक करने की दुकानें हैं. दूसरे बाजारों की तरह यहां भी आपको खाने-पीने की दुकानों की कमी नहीं होगी. शाम के समय तो यहां की रौनक देखते ही बनती है. 

इंदिरा मार्केट, नोएडा सेक्टर-27

अट्टा मार्केट की तरह ही नोएडा का इंदिरा मार्केट भी लोगों के शॉपिंग की सबसे पंसदीदा जगह है. यहां से भी रोजमर्रा का घरेलू सामान, फल, सब्जियां आदि के अलावा गहने, फैशन का सामान, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा जा सकता है. भले ही ये बाजार थोड़ा छोटा है लेकिन यहां से भी आपको सामान लगभग सारा ही मिल जाएगा. 

Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे पूर्व राज्यपाल राम नाईक का दावा- दुनिया का आठवां अजूबा होगा राम मंदिर

सुनहरी मार्केट, नोएडा सेक्टर-18

सुनहरी मार्केट नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास है. बजट में खरीदारी के लिए ये सबसे अच्छी जगह है. बाजार की भीड़-भाड़ वाली गलियों में फेरीवाले और छोटी दुकानें हैं जो थोक मूल्यों पर जूते, कपड़े, बैग और घरेलू सामानों की दुकाने लगाते हैं. अगर आप अच्छी सौदेबाजी कर सकते हैं, तो यहां से आप काफी कम कीमत में भी सामान खरीद पाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत ने दी 'काली' फिल्म मेकर को चेतावनी, कहा- 'क्या चाहते हो तुम्हारे भी सिर तन से जुदा हो जाए?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'
'प्रेस की आजादी जरूरी, लेकिन गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'प्रेस की आजादी जरूरी, लेकिन गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget