एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा में पटाखे बेचने और चलाने पर लगाई गई रोक, पटाखा कारोबारियों को झटका, ग्रीन पटाखों पर पाबंदी नहीं

Haryana News: हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी जिलों के उपायुक्तों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा है. बोर्ड ने यह भी कहा कि यह फैसला जनता की भलाई के लिए ही लिया गया है.

Haryana News: हरियाणा में इस बार लोगों की दिवाली सूनी हो सकती है, दरअसल हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने  राज्य में पटाखे बनाने, बेचने और चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा. बोर्ड ने केवल ग्रीन पटाखे चलाने, बनाने और उन्हें बेचने की अनुमति दी है. राज्य में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. उपायुक्त निशांत कुमार ने कहा कि इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा.

दिवाली पर हर बार जहरीली हो जाती है हवा

बता दें कि दिवाली पर पटाखों के कारण वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर पहुंच जाता है और इसकी वजह से श्वांस के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन सब के मद्देनजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेशों को आधार बताते हुए यह प्रतिबंध लगाया है.

बोर्ड ने इस संबंध में सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा है और आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. बोर्ड ने अपने पत्र में लिखा कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि प्रदूषण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है और अब यह भयानक स्थिति में पहुंच चुका है. बोर्ड ने कहा कि अक्टूबर से जनवरी के बीच राज्य में प्रदूषण का स्तर चरम काफी बढ़ जाता है और इससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को श्वांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसलिए जनता की भलाई के लिए यह फैसला लिया गया  है.

पटाखा कारोबारियों को झटका

बोर्ड के इस आदेश से पटाखा कारोबारियों को तगड़ा झटका लगा है. हालांकि वे ग्रीन पटाखे बेच सकते हैं लेकिन ग्रीन पटाखों का कारोबार अभी काफी सीमित है. वहीं दूसरी तरफ इस आदेश को कड़ाई से लागू कराना भी प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती होगी. क्योंकि प्रदूषण के मद्देनजर पहले भी इस तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग पटाखे जलाने से बाज नहीं आते हैं.

यह भी पढ़ें:

Punjab News: कुमार विश्वास और तजिंदर बग्गा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने रद्द की एफआईआर

Pataudi News: फीस न भरने पर स्कूल से निकाला गयी छात्रा धरने पर बैठी, एसडीएम बोले- हमारे अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget