एक्सप्लोरर

जूता बांटना पड़ा महंगा, BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर दर्ज हुई FIR

Parvesh Verma News: आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने लोगों को जूते बांटे, जो कि आचार संहिता के नियमों के खिलाफ है.

FIR Against Parvesh Verma: नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल, बीजेपी उम्मीदवार पर आरोप है कि उन्होंने जनता में जूते बांटे हैं जो कि आचार संहिता के नियमों के खिलाफ है. एफआईआर दर्ज करने के लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा था. 

जानकारी मिल रही है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्नंग अफसर ने पुलिस को निर्देश दिया था कि जूते बांट कर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर केस दर्ज किया जाए. यह पत्र मंदिर मार्ग थाने के प्रभारी को लिखा गया था.

चुनाव आयोग की चिट्ठी में क्या?
चुनाव आयोग ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के SHO को जो चिट्ठी लिखी थी, उसमें कहा गया था, "डॉ. रजनीश भास्कर ने व्हाट्सएप के जरिए एक शिकायत की है जिसमें कहा गया है कि बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, मंदिर मार्ग, पुलिस स्टेशन के पास वाल्मीकि मंदिर परिसर में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जूते बांट रहे हैं. शिकायतकर्ता ने दो वीडियो भेजे हैं, जिनमें प्रवेश साहिब सिंह वर्मा महिलाओं को जूते बांटते नजर आ रहे हैं. वीडियो और शिकायत आपको सुबह 10:36 बजे आपके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर नीचे हस्ताक्षरकर्ता द्वारा पहले ही भेज दी गई थी."

'जरूरतमंदों को सामान देना अपराध नहीं'
दरअसल, प्रवेश वर्मा को वाल्मीकि मंदिर परिसर में लोगों को जूते बांटते देखा गया था. इसके कई वीडियो सामने आए थे जिसमें प्रवेश वर्मा महिला वोटर्स को जूते दे रहे थे. इसको लेकर प्रवेश वर्मा के समर्थकों ने दावा किया है कि यह कोई अपराध नहीं है. समर्थकों का कहना है कि अगर प्रवेश वर्मा जरूरतमंद महिलाओं को सामान दे रहे हैं, तो यह अपराध की श्रेणी में नहीं आ सकता.

वहीं, उन्होंने यह भी दावा किया है कि जिस समय प्रवेश वर्मा ने महिलाओं को जूते पहनाए, तब तक वह उम्मीदवार नहीं थे क्योंकि यह मामला उनके नामांकन फॉर्म भरने से पहले का है. प्रवेश वर्मा नामांकन दर्ज करने के बाद आधिकारिक तौर पर बीजेपी उम्मीदवार बने हैं.

प्रवेश वर्मा की पत्नी ने क्या कहा?
स्वाति सिंह वर्मा ने पति प्रवेश वर्मा द्वारा महिलाओं को जूते पहनाए जाने पर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रवेश वर्मा महिलाओं का सम्मान करते हैं. 

यह भी पढ़ें: AAP ने बीजेपी प्रवक्ता पर पूर्वांचलियों को अपमानित करने का लगाया आरोप, प्रदर्शन का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget