एक्सप्लोरर

Delhi Fire News: जैतपुर हार्डवेयर शॉप में लगी भयंकर आग, दर्दनाक हादसे में 1 मजदूर की मौत

Jaitpur Fire News: आग को बुझाने के बाद जब दिल्ली पुलिस और फायरकर्मी शॉप के अंदर पहुंचे तो वहां एक युवक की बॉडी पड़ी मिली. बॉडी शॉप में काम करने वाले एक मजदूर की है. 

Delhi Fire Latest News: दक्षिण दिल्ली के जैतपुर थाना इलाका स्थित गुरुद्वारा रोड पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब वहां विशाल मेगा मार्ट के साथ वाली हार्डवेयर शॉप में अचानक आग लग गई. आग ने देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया. तुरंत ही इसकी सूचना फायर कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना ​मिलने के तत्काल बाद मौके पर 5 फायर टेंडर की गाड़ी  पहुंची. दिल्ली पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटाया और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई. 10 फायरकर्मियों और स्थानीय पुलिस की टीम ने लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

हार्डवेयर शॉप में लगी आग को बुझाने के बाद जब दिल्ली पुलिस और फायरकर्मी शॉप के अंदर पहुंचे तो वहां एक युवक की बॉडी पड़ी मिली. बॉडी शॉप में काम करने वाले एक मजदूर की है, जिसकी आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान जैतपुर के रहने वाले कुंदन के रूप में हुई. मृतक हरिनगर एक्सटेंशन के रहने वाले पुनीत गोयल की शॉप में लेबर का काम करता था. शॉप में आग लगने के वक्त वो अंदर ही मौजूद था. चूंकि, शॉप में काफी ज्वलनशील पदार्थ रखे थे, जिस वजह से आग तेजी से फैली और वो खुद को बचाने के लिए शॉप से बाहर नहीं निकल पाया. हार्डवेयर शॉप में आग कैसे लगी, अभी  इसका पता नहीं चल पाया है. दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज

मृतक कुंदन के भाई चंदन की शिकायत पर जैतपुर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एफएसएल और क्राइम टीम घटनास्थल की जांच के बाद आगे की छानबीन में जुट गई है की आखिर सिर्फ एक मजदूर की ही मौत क्यों और कैसे हुई? 

बाल-बाल बची कई की जान 

बता दें कि केशवपुरम स्थित ब्रिटानिया चौक पर शनिवार शाम 4 बजे अचानक सड़क पर दौड़ती DTC की बस में आग लग गई. हादसे की जानकारी तुरंत PCR और FIRE डिपार्टमेंट को दी गई. जबतक फायर की गाड़ी मौके पर पहुंचती आग ने बस को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया. आग लगने के दौरान बस में ड्राइवर, कंडक्टर समेत कुल 5 लोग मौजूद थे. बस में आग लगने के दौरान धुएं भर गए. बस में सवार लोगों ने किसी तरह कुदकर अपनी जान बचाई. अगर कुछ देर और बाहर नही निकल पाते तो आग की ये घटना बड़े हादसे में भी तब्दील हो सकती थी. 

 यह भी पढ़ें: Water Crisis: बीते 8 वर्षों से दूषित पानी पी रहे दिल्ली वाले! अब इस मसले पर LG और CM आमने-सामने

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget