एक्सप्लोरर

इस हद तक पैसों की लालच! 2 करोड़ के चक्कर में जिंदा बेटे को बताया मुर्दा, भोज भी किया

Delhi Insurance Fraud: पिता ने दो करोड़ की बीमा राशि के लिए बेटे की तेरहवीं की भोज भी कर ली. इंश्योरेंस क्लेम में जब पुलिस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ी तो फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ.

पैसों की लालच के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं! एक पिता ने दो करोड़ का बीमा लेने के लिए जिंदा बेटे को ही मुर्दा बता दिया.  गढ़ गंगा में फर्जी दाह संस्कार किया गया और सर्टिफिकेट भी बनववा लिया. गांव में तेरहवीं करके भोज खिलाया लेकिन पुलिस जांच में पोल खुल गई. नजफगढ़ थाना में FIR दर्ज होने के बाद आगे की जांच जारी है.

आरोपी जमानत के लिए लगा रहे कोर्ट के चक्कर

ये मामला दिल्ली देहात के नजफगढ़ इलाके का है. इस केस में पुलिस ने चीटिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब आरोपी जमानत के लिए कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं. दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च की देर रात नजफगढ़ के फिरनी रोड पर एक एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी गई थी. इसमें दो बाइक की टक्कर बताई गई. 

पहले तो इसमें एक शख्स को घायल दिखाया गया. बाद में उसकी मौत बता दी गई और उसके पिता और दूसरे लोग मिलकर गढ़ गंगा में जाकर दाह संस्कार दिखाकर यहां नजफगढ़ के गांव में रहने वाले लोगों में यह बात फैला दी. 

इसके बाद तेरहवीं करके लोगों को भोज भी खिलाया गया. इससे लोगों में विश्वास हो गया कि एक्सीडेंट में मौत हो गई और बॉडी काफी खराब हो गई थी इसलिए गढ़ गंगा में दाह संस्कार कर दिया.

इंश्योरेंस प्रोसेसे में पड़ी पुलिस डॉक्यूमेंट की जरूरत

वहां से दाह संस्कार करने का सर्टिफिकेट भी ले लिया. इन्हें विश्वास था कि इश्योरेंस कंपनी से एक करोड़ के बदले दो करोड़ मिलेगा. क्योंकि एक्सीडेंट में मौत होने पर डबल अमाउंट मिलता है. लेकिन जब इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए आगे के प्रोसेस शुरू हुए तो पुलिस के डॉक्यूमेंट की भी जरूरत पड़ी. 

फिर नकली मृतक का वकील बनकर एक शख्स और आरोपी थाना पहुंचे और उन्हें बताया कि इस तरह से एक्सीडेंट हुआ था. यह भी बताया कि जिस आरोपी की बाइक से टक्कर हुई है, उसे भी पुलिस के सामने लाया है. उस नकली आरोपी युवक ने भी कहा कि हां उसकी बाइक से टक्कर हुई थी. 

लेकिन जब नजफगढ़ थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो फिर बातचीत में और पूरे मामले के सीक्वेंस में उन्हें गड़बड़ी दिखाई पड़ने लगी. कई दिनों की छानबीन हुई तो पूरे षड्यंत्र का पता चल गया और नजफगढ़ पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है. अब आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget