एक्सप्लोरर

Gurugram Cyber Crime: गुरुग्राम के फर्जी कॉल सेंटर से चलता था ठगी का खेल, फिर ऐसे हुआ खुलासा

फर्जी ट्रेडिंग साइट से स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें 2 विदेशी नागरिक भी शामिल है.

Haryana News: गुरुग्राम के साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने ठगों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी ट्रेडिंग साइट से स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. इसके लिए ये गिरोह उद्योग विहार फेज-5 में एक फर्जी कॉल सेंटर भी चला रहा था और ये गिरोह अब तक करोड़ों की ठगी को अंजाम दे चुका है. इस मामले में पुलिस ने दो विदेशी नागरिको सहित कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की हुई पहचान
ठगी करने वाले आरोपियों की पहचान लतिवा के कॉन्सटेंटाइन फिलिप्स, उज्बेकिस्तान के अल्बर्ट सारिबेकयान उर्फ पीटर, गौरव वर्मा उर्फ, प्रशांत गोयल, मेलबिन मेजन उर्फ रेयान मैथ्यू, राकेश एस नायर उर्फ कैमरून विल्सन, एविन मैथ्यू उर्फ एडम जॉन उर्फ एडम मार्कस, रोहिन्थ हरि चक्रवर्ती उर्फ राजकुमार, दीपांशु वर्मा उर्फ दीपक मल्होत्रा, अमन ग्रोवर उर्फ दुष्यंत सिंघानिया, तेजिंदर सिंह उर्फ तेजिंदर ग्रेवाल, नीरज उर्फ निक्कू टंडन, चाहत अग्रवाल उर्फ आर्यन कश्यप और दिलशाद खान उर्फ समेरा अली के रूप में हुई है.

1 करोड़ 60 लाख की ठगी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम ईस्ट थाने की पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित शिकायतकर्ता ने बताया कि, फेसबुक पर विज्ञापन के माध्यम से वो ठगों के संपर्क में आए थे. जिन्होंने शेयर-ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 1.6 करोड़ रुपये ठग लिए. पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत और उनसे प्राप्त जानकारियों के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया.

विज्ञापन दिखाकर लोगों को झांसे में लेते थे आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि वो भोले-भाले लोगों को फर्जी ट्रेडिंग वेबसाईट, Lena Trade and Grow Line के द्वारा स्टॉक मार्केट, क्रिप्टो करेंसी और इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करावने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल नेटवर्किंग साईट्स पर विज्ञापन दिखा कर अपने झांसे में लेते थे. 

ऐसे लोग आ जाते थे झांसं में
आरोपियों ने बताया कि  वेबसाईट पर पीड़ितों के वर्चुअल अकाउंट बनाए जाते थे तथा पीडितों को उन एकाउंट में पैसा निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता था. एक बार जब कोई अपना पैसा ट्रेडिंग में निवेश कर देता था, तो उसके भरोसे को प्राप्त करने के लिए, शुरुआत में उसके पैसे को थोडे लाभ के साथ उसे वापस कर दिया जाता था. बाद में पीडित को ज्यादा पैसा निवेश कराने के लिए प्रेरित किया जाता और जब एक बार पीडित ज्यादा पैसा निवेश कर देता तो उसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही दिया जाता था और वो पीड़ित से संपर्क भी नहीं करते थे साथ ही उसके नंबर को भी ब्लॉक कर दिया जाता था.

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से 11 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वही दोनो विदेशी नागरिकों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें: Punjab-Haryana के मौसम में अभी और होगा बदलाव, जानिए मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget