एक्सप्लोरर

दिल्ली के गैंगस्टर का खालिस्तानी आतंकियों से कनेक्शन? कनाडा में बैठा सरगना चला रहा गैंग, 8 शूटर गिरफ्तार

Delhi Crime: क्राइम ब्रांच के एडिश्नल सीपी संजय सेन ने बताया कि मार्च 2025 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग की थी. इसके कुछ देर बाद यूके के नंबर से फोन आया और 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन में 'जून्टा गैंग' के आठ शातिर शूटर्स को गिरफ्तार किया है. ये गैंग विदेश में बैठे गैंगस्टर गुरजंत सिंह उर्फ जून्टा के इशारे पर दिल्ली और हरियाणा में खौफ फैलाने का काम कर रहा था. पुलिस का दावा है कि इस गैंग का कनेक्शन खालिस्तानी आतंकियों से भी हो सकता है. जिसकी जांच की जा रही है.

क्राइम ब्रांच के एडिश्नल सीपी संजय सेन ने बताया कि मार्च 2025 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी. इसके कुछ देर बाद ही यूके के नंबर से फोन आया और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. खास बात ये थी कि उस वक्त घर के अंदर सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था, फिर भी शूटर्स ने बेधड़क गोली चलाई.

इस मामले को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम ने करीब 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके बाद उस बाइक का सुराग मिला जिससे बदमाश आए थे. जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे गुरजंत सिंह का हाथ है. जो फिलहाल कनाडा में बैठा है और वहीं से अपना गैंग चला रहा है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरजंत का कनाडा में बैठे खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के अर्श डल्ला से भी संपर्क है. अर्श, हरदीप सिंह निज्झर की मौत के बाद KTF का मुखिया बना है. हालांकि अभी तक की जांच में व्यापारी से रंगदारी के मामले में अर्श डल्ला का कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है.

क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने हरियाणा के अंबाला, पानीपत और सोनीपत में छापेमारी कर 8 शूटर्स को गिरफ्तार किया. जिनके नाम सुमित, राहुल, सौरव, आशीष, रोहित कुमार, राहुल कश्यप, प्रीतपाल और दीपक उर्फ गोला है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है जिनमें 3 ऑटोमैटिक पिस्टल, 2 देसी कट्टे, 69 जिंदा कारतूस और 3 मोबाइल फोन शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस गैंग के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर सर्जन से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget