एक्सप्लोरर

दिल्ली में गर्मियों के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती, ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दिया ये आदेश

Delhi Summer Season Action Plan 2025: ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार गर्मियों में पावर कट की समस्या दूर करने को प्रतिबद्ध है. उन्होंने बैठक में प्लान पर काम शुरू करने का आदेश दिया.

Delhi News: गर्मियों में बिजली आपूर्ति निर्बाध और सुचारू बनाए रखने की दिल्ली सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में चर्चा के लिए बैठक बुलायी. बैठक में बिजली विभाग डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. उन्होंने समर एक्शन प्लान 2025 को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए. मंत्री आशीष सूद ने बैठक के बाद कहा, “दिल्ली सरकार गर्मियों में पावर कट की समस्या दूर करने को प्रतिबद्ध है.

सरकार ने सभी बिजली वितरण कंपनियों को बिना देरी समर एक्शन प्लान पर काम शुरू करने का आदेश दिया है.” ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में गर्मियों के दौरान बिजली की खपत बढ़ जाती है. बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क मजबूत किया जाएगा.

1. बिजली ग्रिड की मॉनिटरिंग- गर्मियों में पावर ग्रिड पर दबाव बढ़ जाता है. ग्रिड में बार-बार फॉल्ट की संभावना रहती है. ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ग्रिड फेल होने पर अधिकतम 5 मिनट में दुरुस्त कर दिया जाए. 

2. लटकते तारों और अव्यवस्थित खंभों का समाधान–दिल्ली में जगह-जगह बिजली के तार इधर-उधर लटके रहते हैं. बिजली के तारों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है. सरकार ने निर्देश दिया है कि खंभों से अनावश्यक तार हटाकर व्यवस्थित किया जाए. 

3. हर 15 दिन में होगी समीक्षा बैठक–ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर 15 दिन में समीक्षा बैठक होगी. बैठक में पिछली निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी. 

4. मॉडल कॉलोनियों की शुरुआत –दिल्ली में कॉलोनियां विकसित की जाएंगी. मॉडल कॉलोनियों में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा.  

समर एक्शन प्लान की तैयारी शुरू

बता दें कि गर्मियों बिजली की मांग 7,500 से 8,000 मेगावाट तक पहुंच जाती है. सरकार का मानना है कि इस बार भी मई-जून में बिजली की खपत का रिकॉर्ड टूटेगा. इसलिए अभी से सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. 

ऊर्जा मंत्री ने कहा, “हमारा लक्ष्य बिजली की किल्लत दूर करने का है. दिल्ली सरकार एक्शन मोड में काम कर रही है. नई सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नेतृत्व प्राप्त है.” उन्होंने जनता से भी बिजली का सदुपयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अनावश्यक लोड से बचे और ऊर्जा बचत के तरीकों को अपनाएं. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली: मोतिया खान इलाके में लगी भीषण आग, एक शख्स की मौत, सिलेंडर ब्लास्ट में 2 दमकलकर्मी जख्मी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की दो टूक, कहा- न कोई परमिशन मांगी गई, न हमने दी, धारा 163 लागू
संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की दो टूक, कहा- न कोई परमिशन मांगी गई, न हमने दी, धारा 163 लागू
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget