एक्सप्लोरर

Delhi News: पीतमपुरा के कोहाट एनक्लेव में बुजुर्ग दंपती की रहस्यमयी हत्या, फरार नौकर पर शक

Delhi News: दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कोहाट एनक्लेव में बुजुर्ग दंपती की रहस्यमयी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस को शक है कि इसमें घर का नौकर शामिल हो सकता है, जो वारदात के बाद से फरार है.

Delhi Elderly Couple Death: दिल्ली के पीतमपुरा में कोहाट एनक्लेव में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला है कि इस हत्याकांड को अंजाम गला दबाकर दिया गया है. ये घटना 18 मार्च को सामने आई है, जबकि शव करीब दो-तीन दिन पुराने लग रहे हैं.

शुरुआती जांच में यह मामला लूटपाट के बाद हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. पुलिस ने मृतकों की पहचान 70 वर्षीय मोहिंद्र सिंह और उनकी पत्नी दिलराज कौर के रूप में की है.

बेटे के घर लौटने पर हुआ हत्याकांड का खुलासा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों शव अलग-अलग कमरों में पाए गए और देखने से लग रहा है कि हत्या करीब दो-तीन दिन पहले की गई है. दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया है कि बेटा मां-बाप से अलग पास ही एक घर में रहता है. जब वह आज अपने माता-पिता से मिलने आया, तो उसे इस वारदात का पता चला और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

नौकर की संदिग्ध भूमिका
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घर में काम करने वाला नौकर बीते कुछ दिनों से फरार है, जिससे शक और गहरा गया है. पुलिस अब नौकर की तलाश में जुटी हुई है, क्योंकि उसकी भूमिका इस हत्याकांड में अहम हो सकती है.

पुलिस कर रही CCTV फुटेज की जांच
दिल्ली पुलिस इलाके और सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या कोई बाहरी व्यक्ति इस वारदात में शामिल था. इसके अलावा, पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि क्या घटना वाले दिन किसी अनजान व्यक्ति को बुजुर्ग दंपति से मिलते देखा गया था.

24 घंटे में बुजुर्गों के खिलाफ दूसरी वारदात
दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले में बुजुर्गों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं. अभी अशोक विहार में बुजुर्ग दंपत्ति से लूट का मामला सुलझा भी नहीं था कि अब कोहाट एनक्लेव में यह निर्मम हत्या सामने आई है. सोमवार (17 मार्च) को अशोक विहार थाना इलाके में भी बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात हुई थी. फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इन हत्याकांड का खुलासा करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें - AAP ने शुरू की थी महिलाओं की फ्री बस सेवा, अब रेखा गुप्ता की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget