एक्सप्लोरर

दिल्ली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

Earthquake Delhi: दिल्ली में गुरुवार (4 सितंबर) की रात भूकंप के झटके महसूस हुए. इससे पहले 31 अगस्त की देर रात राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

राजधानी दिल्ली में गुरुवार (4 सितंबर) की रात लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए. सोशल मीडिया पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस करने का दावा किया. एक यूजर ने लिखा कि 'लग रहा दिल्ली वालों का टाइम सही नहीं चल रहा है, लगातार बारिश के बाद भूकंप.' एक यूजर ने लिखा कि 'ये दुनिया में कहीं भी भूकंप आता है तो दिल्ली-एनसीआर क्यों हिल जाता है.'

एक और यूजर ने लिखा कि 'भयंकर बारिश, बाढ़ और अब दिल्ली में भूकंप.'

एक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भूकंप की तीव्रता कम थी लेकिन महसूस हुआ. 

अफगानिस्तान में भूकंप से भयंकर तबाही

अफगानिस्तान में हाल ही में आए भूकंप में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. तालिबान-प्रशासित स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 1400 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यह भूकंप 31 अगस्त की रात स्थानीय समयानुसार आधी रात से कुछ पहले आया, जिसका केंद्र पाकिस्तान की सीमा से लगे पहाड़ी क्षेत्र में, जलालाबाद शहर के पास था. भूकंप की तीव्रता 6.0 थी, जो अपेक्षाकृत कम मानी जाती है, लेकिन इसका केंद्र सिर्फ आठ किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे सतह पर तेज झटके महसूस किए गए और कई बाद में भी कई झटके आए.

अधिकांश लोग उस समय अपने घरों में सो रहे थे, जब भूकंप ने उनके कच्चे मकानों को धराशायी कर दिया. प्रभावित क्षेत्र दूरदराज और दुर्गम पहाड़ियों में होने के कारण, और भूस्खलन से कई सड़कें अवरुद्ध हो जाने की वजह से, अंतिम आंकड़े आने में अभी समय लग सकता है. भूकंप संभावित क्षेत्रहिमालय और हिंदूकुश पर्वतमालाएं, जहां यह प्रभावित इलाका स्थित है, भूकंपीय रूप से अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र हैं. यह क्षेत्र भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टकराव रेखा पर स्थित है, जिससे यहां अक्सर विनाशकारी भूकंप आते हैं. अक्टूबर 2023 में इसी क्षेत्र में आए भूकंप में 1,500 से अधिक लोगों की जान गई थी, जबकि 2022 में भी एक और भूकंप ने 1,000 से अधिक लोगों की जान ली थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का दौर जारी, IMD का अलर्ट
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का दौर जारी, IMD का अलर्ट
दिल्ली में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
'13 साल में बदल गया भारत', SRCC में PM मोदी के भाषण पर बोले राघव चड्ढा
'13 साल में बदल गया भारत', SRCC में PM मोदी के भाषण पर बोले राघव चड्ढा

वीडियोज

Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज
US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?
Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Embed widget