एक्सप्लोरर

Delhi Darshan: DTC की स्पेशल बसें कराएंगी पर्यटकों को राजधानी की सैर, जी-20 समिट में आने वाले उठाएंगे इसका लाभ 

DTC Special Buses: दिल्ली परिवहन निगम की स्पेशल बसें जी-20 सम्मेलन में आने वाले पर्यटकों को दिल्ली से रूबरू कराएगी. 

G-20 Summit Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से केजरीवाल सरकार ने टूरिस्ट बस को चलाने का निर्णय लिया है. यह पर्यटकों और जी-20 समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों को उनके पसंदीदा जगहों पर सफर कराएगी. इसके अलावा टूरिस्ट गाइड की मदद से पर्यटक स्थल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी और रोचक तथ्यों से भी पर्यटकों को रूबरू कराने का काम करेगी. दिल्ली में खाने-पीने से लेकर ऐतिहासिक इमारत, म्युजियम, धार्मिक स्थल, शॉपिंग और खानपान के प्रमुख स्थलों पर यह खास तरह की बस उन्हें सैर कराने की सेवा प्रदान करेगी.

पर्यटकों को दिल्ली में पसंदीदा जगहों पर घूमाने के लिए चलाई जा रही स्पेशल बसों में उनके लिए सभी सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा. इसमें उनके चयन के अनुसार एक टूरिस्ट गाइड की भी मौजूदगी होगी, जो पर्यटकों के चुने हुए पसंदीदा जगहों तक उन्हें सैर कराएगा, पर्यटन स्थल खानपान से संबंधित विषयों की तथ्यपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें दिल्ली को जानने समझने में मदद करेगा. दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य शुरू किए जा रहे इस स्पेशल प्रकार के बस की बुकिंग के लिए पर्यटकों द्वारा मेरी दिल्ली ऐप डीटीटीडीसी काउंटर से बुकिंग कराई जा सकती है. इसके अलावा, दिल्ली टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट से भी जाकर ऑनलाइन माध्यम से बस टिकट की बुकिंग कराई जा सकती है.

इन जगहों से चलेगी स्पेशल बस 

दिल्ली सरकार द्वारा अभी इन बसों का किराया तय नहीं किया गया है और न ही इन बसों का कोई  स्पेशल नाम रखा गया है. माना जा रहा है कि बसों के टिकटों का दाम 500 से 600 के बीच में हो सकता है. दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए पर्यटकों को यात्रा कराने वाली यह स्पेशल बसें कनॉट प्लेस के सेंट्रल रिजर्वेशन ऑफिस से अपनी यात्रा की शुरुआत करेगी. यहां से ही अलग-अलग रूटों के लिए पर्यटकों के साथ यह बस रवाना होगी. इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो की तरह ही हर अलग-अलग रूटों के लिए इन बसों की भी कलर कोडिंग तय की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः Delhi News: बीजेपी ने AAP के खिलाफ जारी किया अब ये पोस्टर, पार्टी के नेताओं को बताया 'कट्टर और करप्ट '

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget