एक्सप्लोरर

DTC Marshal Salary: 6 माह से वेतन न मिलने से परेशान DTC के 10k मार्शल धरने पर बैठे, मिला Congress का साथ

DTC Marshal Protest: दिल्ली कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ वेतन न मिलने की वजह से धरने पर बैठे हजारों मार्शलों अपना सम​र्थन देने का एलान किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज धरने में शामिल होंगे.

Delhi News: लगभग छह महीने से डीटीसी और क्लस्टर बसों के मार्शल सैलरी और अन्य मांगों को लेकर सरकार के फैसले का इंतजार करने के बाद सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. डीटीसी और क्लस्टर बसों से जुड़े कर्मचारी लगातार सरकार से उनकी मांगों को मानने के लिए दबाव बना रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. वहीं, अब धरने पर बैठे 10 हजार मार्शलों को कांग्रेस पार्टी का साथ मिलता नजर आ रहा है. कांग्रेस पार्टी ने उनका समर्थन करने का फैसला किया है. 

कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह फैसला पार्टी कार्यालय में मार्शलों के प्रतिनिधियों द्वारा उनकी समस्याओं को जाहिर करने के बाद लिया है. मार्शलों ने कांग्रेस पार्टी से उनकी तरफ से लड़ाई लड़ने का आग्रह किया. दिल्ली कांग्रेस ने उनके इस आंदोलन को समर्थन देने के बात बताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, आज दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय स्थित चल रहे डीटीसी और कलस्टर बसों के मार्शलों के धरने में शामिल हांगे. वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि लवली कल इस मामले में धरना स्थल पर पहुचकर इन मार्शलों के साथ हो रहे छल की न केवल पोल खोलेंगे बल्कि पार्टी तथ्यों के साथ कल बड़ा खुलासा भी करेगी.

महीनों से वेतन न मिलने से मार्शलों की हालात खराब

डीटीसी और क्लस्टर बसों में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए 10 हजार से अधिक मार्शल अब सड़कों पर उतर आये हैं. अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे इन मार्शलों को पिछले 6 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी माली हालत खराब हो चली है. वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फैसले सिविल डिफेंसकर्मियों को होमगार्ड के रूप में नियुक्ति कर बस में मार्शल के रूप में तैनात किए जाने के निर्णय से उनकी नौकरी भी खतरे में नजर आ रही है. उनका कहना है कि ये सिर्फ सियासी खेल है, जबकि हकीकत यह है कि उन्हें होमगार्ड नहीं बनाया गया है और उन्हें बनना भी नहीं है. उन्हें सैलरी चाहिए जो उन्हें पिछ्ले छह महीनों से नहीं मिली है.

मांगें माने जाने तक जारी रहेगा धरना 
 
जंतर-मंतर, उपराज्यपाल और सीएम आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए डीटीसी के मार्शल अब सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उनका कहना है कि यह प्रदर्शन 24 घंटे जारी चलेगा और यह तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती है. अभी उनकी प्राथमिकता वेतन है, इसलिए उनकी मांग है कि सबसे पहले उन्हें उनके बकाए वेतन का भुगतान किया जाए.

वेतन न मिलने से परेशान डीटीसी के मार्शल अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget