एक्सप्लोरर

Delhi Road Accident: दिल्ली में डीटीसी की बस बेकाबू होकर कब्रिस्तान में घुसी, कई कब्रें हुईं क्षतिग्रस्त

Delhi Bus Accident: दिल्ली के खान मार्केट में स्थित ईसाई कब्रिस्तान की दीवार से टकरा गई. बेकाबू डीटीसी की बस कब्रिस्तान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई, जिससे कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं.

Delhi Accident News: दिल्ली में आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिलता है. अब तक इसकी चपेट में लोग आ जाते थे, हैरान करने वाली बात ये है कि दिल्ली में रफ्तार की वजह से कई हादसे उन बसों से भी हुए हैं, जो मेट्रो से पहले दिल्ली की लाइफलाइन हुआ करती थीं. आज भी दिल्ली के लाखों लोग बस से ही यात्रा करते हैं. ऐसे में इन बसों से होने वाले हादसों से सड़क पर चलने वाले लोगों की जिंदगियां तो दांव पर रहती ही हैं, बस में सवार लोग भी खतरे में पड़ जाते हैं.

ऐसी ही एक घटना से खान मार्केट इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीटीसी की क्लस्टर बस सुबह पृथ्वीराज रोड इलाके में स्थित ईसाई कब्रिस्तान की दीवार से टकरा गई. बेकाबू डीटीसी की बस कब्रिस्तान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई, जिससे कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. गनीमत रही कि उस वक्त दीवार के आसपास या अंदर कब्रिस्तान में कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह 6 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. सभी यात्री भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

डीटीसी की बसों पर खड़े हुए सवाल

डीटीसी की बसों से इस तरह के हादसे होना अपने-आप में एक बड़ा सवालिया निशान है. क्या वजह है कि अक्सर डीटीसी बसों से जुड़े हादसे सामने आते रहते हैं. क्या इन बसों को चलाने वाले ड्राइवर मानसिक रूप से फिट नहीं होते हैं, या फिर बसों का उपयुक्त तरीके से रख-रखाव नहीं किया जा रहा है. ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब डीटीसी प्रबंधन के लिए तलाशने बहुत ही आवश्यक हैं. अगर ऐसा नहीं किया गया तो डीटीसी से जुड़े सड़क हादसे सामने आते रहेंगे.

जनवरी में दो सड़क हादसों में हुई थी दो की मौत

बता दें कि दिल्ली में यह पहला मौका नहीं है जब डीटीसी बस किसी दुर्घटना का कारण बनी हो. इस साल की ही बात करें तो दिल्ली में 8 जनवरी को भी डीटीसी की बस से दो सड़क हादसे हुए. पहला बस हादसा तिमारपुर में हुआ, जिसमें कलस्टर बस ने बाइक सवार 24 वर्षीय युवक को कुचल दिया था. दूसरा हादसा मधु विहार में हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था. दोनों ही मामलों में पुलिस ने बस चालकों को गिरफ्तार कर लिया था.

फरवरी में कार से टकरा गई थी बस

पिछले महीने 2 फरवरी को भी डीटीसी की एक बस दुर्घटना का शिकार हुई थी. बस रूट संख्या 611 धौला कुआं से सवारियों को लेकर नारायणा गांव पहुंची थी. सवारियों को नीचे उतारने के बाद ड्राइवर रोहताश बस को नारायणा डिपो लेकर जा रहा था. इस दौरान बस में कंडक्टर रमेश और मार्शल गौरव भी मौजूद थे. नारायणा इलाके में बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक कार से टकरा गई और कार को बचाने के चक्कर में स्टेरिंग फेल होने की वजह से बस सबवे में जा घुसी. इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था और बस को क्रेन से बाहर निकाला गया था.

ये भी पढ़ें- Manish Sisodia Custody: जेल में कटेगी मनीष सिसोदिया की होली, कोर्ट ने CBI रिमांड 2 दिन बढ़ाई, 10 मार्च को होगी बेल पर सुनवाई

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget