एक्सप्लोरर

DJB Water Bill: दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर आप कार्यकर्ताओं का बीजेपी के खिलाफ प्रोटेस्ट, 18 लाख लोग नहीं...

One Time Settlement Scheme: सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान पानी उपभोक्ताओं से जल्द ही वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू करने का दावा किया था. 

Delhi News: आम आदमी पार्टी रविवार को बीजेपी के खिलाफ पार्टी दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है. आप ने यह कदम पानी के बढ़े हुए बिलों को ठीक करने के लिए लाई जा रही वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को बीजेपी द्वारा रोके जाने की रणनीति के खिलाफ उठाया है. पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में कुछ देर में सीएम केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं. 

आम आदमी पार्टी दफ्तर पर लगे पोस्टर पर लिखा है "भाजपा वालों केजरीवाल जी की पानी बिल माफी योजना मत रोको." प्रदर्शन में भारी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हैं. प्रदर्शन में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता की ओर से रंग दे बसंती चोला..., की गूंज सुनाई दे रही है. 

 

18 लाख उपभोक्ता नहीं जमा कर रहे बिल

दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान पानी उपभोक्ताओं से जल्द ही वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू करने का दावा किया था. ये भी कहा था कि दिल्ली के लोग जो पानी के बिल से परेशान हैं वो गलत बिल न जमा करें! सीएम के अनुसार दिल्ली में 27 लाख से ज्यादा पानी के उपभोक्ता हैं. इनमें से करीब 18 लाख उपभोगता बिल नहीं जमा कर रहे हैं.

इसलिए सड़कों पर उतरे आप के कार्यकर्ता

सीएम के दावे के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड ने इस योजना को 13 जून 2023 को पास कर दिया था. अब इसे लागू करने के लिए कैबिनेट में लाना था लेकिन आरोप अनुसार इसे बीजेपी द्वारा लागू नहीं करने दिया जा रहा है. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर गई है.

बीजेपी पर लगाया स्कीम को रोकने का आरोप

शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल सड़क पर उतर गए और कालकाजी विधानसभा के गोविंदपुरी इलाके में लोगों से मिले थे.उन्होंने एक गलत बिल को फाड़ते हुए कहा कि इसके समाधान के लिए दिल्ली सरकार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाना चाहती है, लेकिन बीजेपी ने एलजी के माध्यम से अफसरों से कह कर स्कीम को रोक दिया है.

वाटर बिल बना सियासी मुद्दा

जाहिर है लोक सभा चुनाव करीब है. चुनावों से पहले आम आदमी की जरूरत से जुड़ा हर मुद्दा अहम है. पीने का पानी दिल्ली के लिए एक प्रमुख मुद्दा है. हर नेता अपने आप को आम आदमी का नेता सिद्ध करने की पूरी कोशिश चुनाव को देखते हुए पुरजोर कोशि कर रहा है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget