एक्सप्लोरर

Delhi: फेल होने पर बच्चे बीच में ना छोड़ दें पढ़ाई, दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने की यह बड़ी पहल

Directorate of Education Circular: नौवीं में लगातार फेल होकर मायूसी में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों के लिए शिक्षा निदेशालय ने बड़ी पहल की है.अब इन बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है.

Delhi News: परीक्षा में लगातार फेल होने पर कई बच्चों का मनोबल टूट जाता है और पढ़ाई से उनकी रुचि खत्म होने लगती है. कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं. अब ऐसे बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें दोबारा से शिक्षा के मेन स्ट्रीम में लाने के लिए दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने एक अहम कदम उठाया है जिसके तहत दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए एक सर्कुलर जारी किया गया है

 शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि जो स्टूडेंट्स नौवीं क्लास में दो बार फेल हुए हैं उनका अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) में दाखिला सुनिश्चित किया जाए. शिक्षा निदेशालय के कम्प्युटर सेल से मिले आंकड़े के मुताबिक 17,308  स्टूडेंट्स 2023-24 के  सत्र  में दूसरी बार नौवीं कक्षा में फेल हुए हैं.

अभी केवल 6,200 बच्चे ओपन लर्निंग से जुड़े
शिक्षा निदेशालय के NIOS पोर्टल पर इनमें से केवल 6,200 स्टूडेंट्स ने ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू की है. ओपन लर्निंग की पहल स्टूडेंट्स के ड्रॉप आउट (बीच में पढ़ाई छोड़ना) के खतरे को रोकने के लिए की गई है. शिक्षा निदेशालय के सर्कुलर से पता चलता है कि यह देखा गया है कि जो बच्चे दो बार फेल हो जाते हैं वे पढ़ाई छोड़ देते हैं. उन्हें उचित सहायता और काउंसलिंग मिल पाए इसके लिए सरकारी स्कूलों को यह कहा गया है कि वे NIOS के जरिए पढ़ाई जारी रखने के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों और उनके माता-पिता की काउंसलिंग करें.

बच्चे फिर अपने स्कूल में कर सकते हैं वापसी
ओपन लर्निंग बच्चों को उनकी गति और उनके रुचि के विषय को पढ़ने की सुविधा देता है. इसका लक्ष्य दसवीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें पेरेंट स्कूल में दोबारा शामिल करना है. निर्देश के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी ले ली गई है और सर्कुलर में बताया गया है कि शिक्षा निदेशालय सभी छात्रों को उनके शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनका साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में उमस भरी गर्मी से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget