एक्सप्लोरर

'प्रचार और ऐप से नहीं बुझेगी प्यास', दिल्ली में जल संकट पर देवेंद्र यादव ने रेखा गुप्ता सरकार को घेरा

Devendra Yadav News: दिल्ली में पानी की कमी के कारण कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस का कहना है कि सरकार दिल्ली की जनता को पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा देने में नाकाम है.

Water Crisis In Delhi: दिल्ली में गहराते जल संकट को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली की जनता को पीने का पानी जैसी बुनियादी सुविधा देने में नाकाम साबित हुई है और “समर एक्शन प्लान” जैसे दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं.

'प्रचार और ऐप से नहीं बुझेगी प्यास'

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की 3 करोड़ आबादी को रोजाना 1800 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी की जरूरत है, लेकिन सरकार सिर्फ 1000 एमजीडी की आपूर्ति कर पा रही है. इसके बावजूद सरकार 1290 एमजीडी की मांग का दावा करती है, जो वास्तविक जरूरत से काफी कम है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब टैंकर में पानी ही नहीं होगा, तो ऐप की लोकेशन दिखाकर क्या होगा? क्या प्यासे लोग ऐप से पानी पी सकते हैं?”

'जल स्रोत बढ़ाए बिना घोषणाएं बेकार'

कांग्रेस नेता ने “समर एक्शन प्लान 2025” को खोखला करार देते हुए कहा कि जब तक जल स्रोतों की उपलब्धता नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक ये घोषणाएं सिर्फ जिम्मेदारी से बचने का बहाना हैं. उन्होंने मांग की कि सरकार कम से कम 1500 एमजीडी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करे. साथ ही 9,000 करोड़ रुपये के जल बजट पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह कुल बजट का सिर्फ 15% है, जबकि पिछले साल यह 18% था. बजट में कटौती से जल संरचना कैसे मजबूत होगी?”

'शीला दीक्षित के समय थी बेहतर व्यवस्था'

देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि तब जल, बिजली और सड़क जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई थी. उन्होंने जल मंत्री परवेश वर्मा पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने न तो पड़ोसी राज्यों से पानी के लिए बात की और न ही केंद्र से कोई मदद मांगी.

'275 मौतों से भी सबक नहीं लिया'

यादव ने पिछले साल गर्मी और जल संकट से हुई 275 मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इससे कोई सबक नहीं लिया. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ प्रशासनिक नाकामी नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वासघात है. बीजेपी को बताना होगा कि वह इस संकट से निपटने के लिए क्या कर रही है. प्रचार और भाषणों से प्यास नहीं बुझ सकती. कांग्रेस नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरह ही बीजेपी सरकार भी जल संकट को दूर करने में विफल रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो दिल्ली की जनता को और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें: अब मेट्रो से निकलकर कैब बुक करने की झंझट खत्म! DMRC ने शुरू की ये खास सुविधा, जानें डिटेल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget