एक्सप्लोरर

'शौचमहल और फूलकुमारी निवास के बाद अब बीजेपी की मोदीमहल...' देवेंद्र यादव का बड़ा हमला

Devender Yadav News: देवेंद्र यादव ने सवाल उठाया कि, क्या यही वह बदलाव है जो बीजेपी लाई है? क्या रेखा सरकार सत्ता के सुख-साधनों के लिए आई है, न कि जनता के लिए?

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि उनका ऐशो-आराम का सफर अब ‘शौचमहल’ और ‘फूलकुमारी निवास’ से बढ़कर ‘मोदीमहल’ तक जा पहुंचा है.

उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा महरौली, बाहरी और पश्चिमी दिल्ली में तीन नये जिला कार्यालयों के डिजिटल उद्घाटन को जनता की जरूरतों से विमुख एक विलासी राजनीति का प्रतीक बताया.

‘मोदीमहल’ कहकर उठाए सवाल

देवेंद्र यादव ने सवाल उठाया कि जब दिल्ली की जनता अब भी स्कूल, अस्पताल, सड़क और फ्लाईओवर जैसी मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रही है, तो बीजेपी नेताओं का ध्यान खुद के लिए आलीशान कार्यालयों के निर्माण में क्यों लगा है? उन्होंने इन दफ्तरों को ‘मोदीमहल’ करार देते हुए पूछा कि इन इमारतों के लिए फंडिंग कहां से आई.

‘शीशमहल’ से शुरू हुई शाही परंपरा को बीजेपी ने अपनाया

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ‘शीशमहल’ बनवाए जाने को शाही संस्कृति की शुरुआत बताते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी भी अब उसी राह पर चल पड़ी है. उन्होंने कहा कि जब दिल्ली जलभराव, बिजली-पानी की समस्या और यमुना में जहरीले झाग से जूझ रही है, वहीं बीजेपी नेता वातानुकूलित महलों के निर्माण में व्यस्त हैं. साथ ही उन्होंने झुग्गियों और प्रवासियों को उजाड़ने की नीति पर बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया.

स्पीकर आवास को लेकर भी उठाए सवाल

9, शामनाथ मार्ग स्थित आवास को लेकर भी यादव ने सवाल किया कि यह किसके लिए तैयार किया जा रहा है, जबकि दिल्ली की वेबसाइट पर यह अब भी स्पीकर का आधिकारिक निवास बताया जा रहा है. उन्होंने इस संपत्ति से जुड़े खर्चों और उपयोगिता पर विधानसभा में खुली बहस की मांग की.

'शाही लूट की बेशर्म बानगी', 150 दिन में तीन कार्यालय

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 150 दिनों में तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन ‘शाही लूट की बेशर्म बानगी’ है और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की इस पर चुप्पी दिखाती है कि उन्हें इस लूट से कोई ऐतराज नहीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल सत्ता और वैभव के प्रदर्शन में विश्वास करती है, न कि जनसेवा में.

बीजेपी की कथनी और करनी में भारी अंतर: कांग्रेस

यादव ने बीजेपी नेताओं द्वारा सरकारी धन के दुरुपयोग के कई उदाहरण सामने रखे जैसे कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास ‘फूलकुमारी निवास’ में 59 लाख रुपये के उपकरण, विधानसभा अध्यक्ष के ‘शौचमहल’ में 95 लाख का खर्च और कुल मिलाकर 2.35 करोड़ रुपये की फिजूलखर्ची. उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में भारी अंतर है.

देवेंद्र यादव ने सवाल उठाया कि, क्या यही वह 'बदलाव' है जो बीजेपी लाई है? क्या ‘रेखा सरकार’ सत्ता के सुख-साधनों के लिए आई है, न कि जनता के लिए? उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे बीजेपी की ‘शूट-बूट संस्कृति’ को पहचानें और खुलकर आवाज उठाएं.

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget