एक्सप्लोरर

Delhi: 'कांग्रेस में युवाओं की भागीदारी बढ़ा AAP-BJP...', देवेंद्र यादव का बड़ा बयान

Delhi Politics: देवेंद्र यादव (Devender Yadav) ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तानाशाही नीति और आम आदमी पार्टी की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ डटकर लड़ना होगा.

Delhi Politics Latest News: दिल्ली में अगले साल फरवरी महीने में विधानसभा का चुनाव होना है. ​चुनाव को ध्यान में रखते हुए सियासी दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस पार्टी भी इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहती. दिल्ली कांग्रेस अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है. यही वजह है कि कांग्रेस ने आप नेताओं के खिलाफ एक बार फिर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है. 

दिल्ली कांग्रेस बदले इस सियासी तेवर को लेकर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान के दौरान कहा कि राहुल गांधी की ‘‘नेता बनो-नेता चुनो’’ की सोच के अनुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सबको बराबर मौका दिया जाना चाहिए. उनकी इस सोच का मकसद संगठन में लोकतंत्र को मजबूती देने की जरूरत है. ताकि छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपनी काबिलियत के अनुसार बड़े से बड़ा पद हासिल कर सके. 

देवेंद्र यादव ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है. यहां किया गया हर काम संदेश बनकर देशभर में फैलता है. इसलिए, सभी कार्यकर्ता युवा कांग्रेस की अत्यधिक सदस्यता कर रिकॉड तोड़ मेम्बर बनाएं. ताकि दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस को एक कर्मठ और सुदृढ़ कार्यकारिणी मिल सके. 

उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की सोच का ही नतीजा रहा कि पिछले कुछ सालों से युवा कांग्रेस में चुनाव प्रक्रिया को शुरु किया गया है. ताकि कॉमन वर्कर को प्रदेश की नुमाईंदगी करने का मौका मिले. 

कांग्रेस के निशाने पर आप और बीजेपी 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने का मकसद न केवल जमीनी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाना है. इसमें सभी को सहयोगी बनने की जरूरत है. उन्होंने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि आने वाला वक्त चुनौती भरा है. उन्हें साथ मिलकर बीजेपी की तानाशाह और आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचारी केजरीवाल सरकार के खिलाफ लड़ना होगा. इसके लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी. ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के दम पर कांग्रेस आप-बीजेपी को सियासी मात दे सके.

Noida News: नोएडा में विंटेज कार को बार बना शराब पीना पड़ा महंगा, पुलिस ने चार को भेजा जेल

दिल्लीवालों की हर संभव की थी मदद

उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस राजनीतिक पृष्ठभूमि के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी बखूबी करती आई है. यादव ने कहा कि मौजूद प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव ने कोविड के मुश्किल समय में अपना पदभार संभाला था.इसके बावजूद इसके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस की टीम ने आगे बढ़कर दिल्लीवालों की हर संभव मदद की थी.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget