एक्सप्लोरर

कांग्रेस का सवाल, दिल्ली में 70 साल के 4 लाख बुजुर्ग, कितनों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ? 

Delhi Ayushman Bharat: देवेंद्र यादव ने सीएम रेखा गुप्ता से स्पष्ट करने की मांग की है​ कि आयुष्मान भारत का दिल्ली के कितने लोगों को लाभ मिलेगा? बीजेपी सरकार इसके लिए पैसा कहां से लाएगी?

Delhi Ayushman Bharat Scheme: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर केंद्र और दिल्ली की बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना लागू करना भले ही एक अच्छा कदम हो लेकिन इसके साथ-साथ दिल्ली के अस्पतालों की बदहाली को ठीक करना भी जरूरी है.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है. ऑपरेशन थियेटर बंद पड़े हैं, दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं. जांच सुविधाएं भी लगभग न के बराबर हैं. कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए अस्पतालों की हालत आम आदमी पार्टी की नाकामी की वजह से और बदतर हो गई है. अब बीजेपी सरकार को इस दिशा में भी ठोस कदम उठाने चाहिए.”

आयुष्मान योजना के फायदे पर उठाए सवाल

देवेंद्र यादव ने आयुष्मान योजना की सीमाओं को उजागर करते हुए कहा, “देश की 145 करोड़ जनसंख्या के अनुपात में अभी तक केवल 25 लाख आयुष्मान वंदना कार्ड बने हैं और पूरे देश में केवल 32 हजार अस्पताल ही इस योजना से जुड़े हैं, जिनमें से 14 हजार से अधिक निजी अस्पताल हैं.”

जरूरतमंद भी नहीं उठा पाएंगे लाभ 

दिल्ली कांग्रेस के नेता देवेंद्र यादव के मुताबिक कठिन शर्तों की वजह से अगर किसी के पास दोपहिया वाहन, टीवी या पक्का मकान है तो वह योजना के लाभ से वंचित रहेगा. योजना का लाभ हर जरूरतमंद को नहीं मिलेगा. जबकि बीजेपी सरकार इसका ‘डिंडोरा पीट रही है’.

1 लाख कार्ड बनाना भ्रमित करने वाला 

देवेंद्र यादव ने दिल्ली में एक लाख आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को ‘भ्रम फैलाने वाला’ करार देते हुए कहा, “दिल्ली में करीब 4 लाख से अधिक लोग 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं. ऐसे में मात्र एक लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य बेहद अपर्याप्त है. अगर सरकार 60 वर्ष की आयु वालों को भी योजना में शामिल करती है, तो संख्या और अधिक बढ़ जाएगी.”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि दिल्ली की 3 करोड़ आबादी में अगर 10 प्रतिशत लोग भी मेडिकल कवर के लिए आवेदन करेंगे, तो लगभग 30 लाख लोगों के इलाज का भार सरकार कैसे उठाएगी?

CM बताएं कितने लोगों को मिलेगा आयुष्मान का लाभ?

देवेंद्र यादव ने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल करते हुए मांग की कि वे यह स्पष्ट करें कि आयुष्मान योजना के तहत कितने लोगों को और किस प्रकार से लाभ पहुंचाया जाएगा? ताकि दिल्ली की जनता सही तस्वीर जान सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
'केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने...', पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने...', पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी

वीडियोज

US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
'केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने...', पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने...', पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget