एक्सप्लोरर

देवेन्द्र यादव ने अनुपम खेर और CM रेखा गुप्ता के टॉक को बताया फ्लॉप शो, कहा- 'BJP ने अपनी...''

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि यमुना सिर्फ नदी नहीं, आस्था का प्रतीक है. सरकार ने इसे नाला बनाकर छोड़ दिया है. प्रस्तावित 12 डीसेंट्रलाइज्ड एसटीपी अभी तक अधूरे हैं.

Devender Yadav On Rekha Gupta: दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए. सीएम रेखा गुप्ता सरकार ने इस मौके पर 100 दिनों में किये गए कार्यों से जुड़ी एक पुस्तिका जारी की. फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को बुला कर रकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की. अनुपम खेर ने सीएम रेखा गुप्ता से 100 दिनों में किए गए कार्यों को लेकर सवाल पूछे.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अनुपम खेर और रेखा गुप्ता के बीच बातचीत को ​'फ्लॉप शो' करार दिया. उन्होंने कहा, "बीजेपी ने अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए करोड़ों रुपये फूंक दिए. जबकि जमीन पर जनहित के मुद्दे जस के तस बने हुए हैं."

देवेन्द्र यादव ने  आगे कहा, "रेखा गुप्ता सरकार की ओर से जारी 100 दिनों के कामकाज का रिपोट्र केवल स्क्रिप्ट है, जिसका असलियत से कोई लेना-देना नहीं है. दिल्ली सरकार को जश्न मनाने की बजाय स्वास्थ्य सेवाओं, यमुना की सफाई, जलभराव, प्रदूषण, कानून व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन और सफाई जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए था."

अनुपम खेर के सहारे चेहरा चमकाने की कोशिश भी नाकाम

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को बुलाकर करोड़ों रुपये प्रचार पर खर्च कर दिए. उन्होंने कहा, 'यह पैसा झुग्गी-झोपड़ी वालों के पुनर्वास और महिलाओं को ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत 2500 रुपये मासिक देने में लगाया जा सकता था.' अनुपम खेर के टॉक शो भी नाकाम ही साबित हुआ.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम पर छल

रेखा गुप्ता द्वारा तीस हजारी क्षेत्र में एक मोहल्ला क्लीनिक को "पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर" के रूप में उद्घाटन किए जाने को लेकर देवेन्द्र यादव ने कहा कि इस केंद्र में न तो पर्याप्त स्टाफ है, न ज़रूरी मेडिकल सुविधाएं. एक मॉडल हेल्थ सेंटर मात्र चार कर्मचारियों के भरोसे कैसे चलाया जा सकता है? यह जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ है.'

यमुना को नाला बनाने का आरोप

यमुना नदी की सफाई को लेकर भी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वजीराबाद में यमुना में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर 5,400 एमपीएन/100ml है, जो मान्य स्तर से 115% अधिक है. बीओडी स्तर सामान्य से दोगुना (6 mg/l) है, जो जल की गंभीर स्थिति दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि यमुना सिर्फ नदी नहीं, आस्था का प्रतीक है, लेकिन सरकार ने इसे नाला बनाकर छोड़ दिया है. प्रस्तावित 12 डीसेंट्रलाइज्ड एसटीपी अभी तक अधूरे हैं.

यमुना वाटर पर श्वेत पत्र पेश कर बीजेपी सरकार

देवेन्द्र यादव ने केंद्र, दिल्ली और हरियाणा सरकारों से मिलकर यमुना के संरक्षण के लिए एक कार्य योजना और श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब तक पारदर्शिता और ठोस इरादा नहीं होगा, दिल्ली की जनता को केवल खोखले दावे ही मिलते रहेंगे.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget