एक्सप्लोरर

Dengue Cases in Delhi: दिल्ली में डेंगू का कहर, अब तक 6 की हुई मौत, 1500 से ज्यादा मामले दर्ज

Dengue Cases in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. यहां डेंगू से पांच और मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है वहीं 1537 मामले दर्ज किए गए हैं.

Dengue Cases in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है. डेंगू से पिछले सप्ताह 5 और मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 6 हो गई है. वहीं डेंगू के नए मामलों की संख्या भी पिछले एक हफ्ते के भीतर बढ़कर 531 हो गई है जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1531 के आंकड़े को पार कर गई है.

वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 2017 के बाद से डेंगू से हुई मौत के ये सबसे ज्यादा मामले हैं. गौरतलब है कि 2017 और 2016 में डेंगू से 10-10 मौतें हुई थी.

अक्टूबर में 1196 मामले आए सामने

सोमवार  को दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में अब तक कुल 1 हजार 537 डेंगू के मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में इस अक्टूबर में ही 1196 मामले दर्ज किए गए हैं. नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 30 अक्टूबर तक डेंगू के कारण 6 लोग मौत की नींद सो गए और कुल 1537 मामले सामने आए. ये आंकड़े 2018 में इस अवधि में दर्ज किए गए मामलों में सबसे ज्यादा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की आज दिल्ली सरकार के साथ बैठक

वहीं दिल्ली में डेंगू से बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली सरकार के साथ बैठक भी करेंगे. मीटिंग के दौरान दिल्ली में डेंगू के मामलों पर काबू पाने के लिए केंद्र किस तरह राज्य सरकार की मदद कर सकता है इस पर चर्चा किए जाने की संभावना है. बैठक के दौरान राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

डेंगू के फैलने का कारण

डेंगू DEN 1, DEN 2 DEN 3 और DEN 4 नाम के वायरस से फैलता है. ये वायरस अलग- अलग तरह के ह्यूमन बॉडी को प्रभावित करते है. डेंगू का ज्यादातर कहर मानसून के समय देखने को मिलता है. हालांकि कई बार सर्दियों में भी इसका प्रकोप देखा गया है.

ये भी पढ़ें

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Air Pollution in Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण में आई कमी, कम हो रहा पराली का असर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget