एक्सप्लोरर

दिल्ली में डेंगू के मामलों की रफ्तार तेज, एक हफ्ते में 100 से अधिक केस आए, सरकार और निगम एक्टिव मोड में

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू के मामलों में तेजी देखी जा रही है. ऐसे में दिल्ली की सरकार और तीनों नगर निगम एक्टिव मोड में आ चुकी है.

Delhi Dengue Cases: दिल्ली अभी कोरोना से पूरी तरह उबरी भी नहीं थी कि दिल्ली में डेंगू के मामलों की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई. हालांकि हर साल सर्दियों की शुरुआत में डेंगू के मामले सामने आते हैं लेकिन देखा जाए तो काफी तेजी से डेंगू के मामले आज कल बढ़ रहे हैं. ऐसे में इसको लेकर नगर निगम और दिल्ली सरकार दोनों ही एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है.

दिल्ली सरकार ने कल लिए फैसले में दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों और इलाज के लिए अस्पताल में हो रही बेड्स किल्लत के चलते एक अहम आदेश दिया है. इसमें फिलहाल कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में कोरोना के लिए आरक्षित बेड्स की संख्या घटाई गई है. बता दें कि प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों के लिए कुछ संख्या बेड की रिज़र्व कर दी थी जिसको डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए कम कर दिया गया है.

लोकनायक अस्पताल में कोरोना के लिए रिज़र्व 700 बेड्स की संख्या 450 की गई यानी 250 बेड्स डेंगू के इलाज के लिए बढ़ सकेंगे. वहीं राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोरोना के लिए आरक्षित 600 बेड्स की संख्या 350 की गई यानी 250 बेड्स यहां पर भी डेंगू के इलाज के लिए बढ़े. इसके अलावा दिल्ली के सभी प्राइवेट अस्पताल या नर्सिंग होम जिनकी क्षमता 100 बेड्स या इससे ऊपर है, अपनी कुल बेड्स क्षमता के 30 फीसदी की जगह केवल 10 फीसदी बेड्स कोरोना के लिए आरक्षित रख सकते हैं. इससे प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के इलाज के लिए बेड की उपलब्धता बढ़ेगी. 

बीते 1 हफ्ते में उत्तरी दिल्ली नगर निगम में डेंगू के 50 से ज़्यादा मामले सामने आये है और साल के शुरू से अब तक तकरीबन 170 मामले हैं. वहीं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में बीते 1 हफ्ते में 60 से ज्यादा डेंगू के केसे पाए गए हैं और साल के शुरू से अब तक 200 से ज़्यादा केसे हैं. पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आंकड़े के हिसाब से वहां बीते एक हफ्ते में डेंगू के तकरीबन 40 केसे आये हैं तो 2021 में अब तक 114 मामले हैं.

  • 2015- 14889 केस
  • 2016- 3650 केस
  • 2017- 3829 केस
  • 2018- 1595 केस
  • 2019- 1069 केस
  • 2020- 612 केस
  • 2021- 723 केस (अब तक)

दिल्ली के तीनों ही नगर निगम इस बात का दावा कर रहे हैं कि डेंगू को लेकर तैयारियां शुरु से ही जारी है. चाहे नालियों की सफाई हो, इलाकों में की जा रही फॉगिंग हो या फिर लोगों के घरों में लावा को जांचना और सफाई अभियान हो. बड़ी बात यह है कि डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसको देखते हुए बीते दिन ही पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अस्पताल स्वामी दयानंद में सर्जरी सर्विसेज फिलहाल के लिए बंद कर दी हैं. केवल इमरजेंसी सेवा ही यहां पर जारी है और साथ ही साथ डेंगू के मरीजों का पूरा इलाज हो इस पर तवज्जो दी जा रही है. डेंगू के बढ़ते मामलों और इसकी रोकथाम के लिए क्या कुछ नगर निगम की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं. एबीपी न्यूज़ ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल से बात की.

श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा, “हमने अब तक कई लाख घरों में अभियान चलाया है जिसमें लोगों के घरों में छिड़काव इलाकों में फॉगिंग की जा रही है और किसी भी तरह की कैजुअलिटी ना हो इसके लिए हमने अस्पतालों में बेड की व्यवस्था भी कर रहे हैं. यही कारण है कि हमने स्वामी दयानंद अस्पताल में सर्जरी फिलहाल रोक दी है और सिर्फ इमरजेंसी सर्विस एसी बहाल है.” 

डेंगू के साथ-साथ मलेरिया और चिकनगुनिया के केसेस भी दिल्ली में लगातार आ रहे हैं हालांकि उनकी गिनती डेंगू के मामलों जितनी तो नहीं है लेकिन मामले तो हर हफ्ते ही बढ़ रहे हैं.  ऐसे में चाहे निगम हो या सरकार काम मिलकर किया जाएगा तभी दिल्ली में हर साल होने वाले डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया के केसे में बढ़ोतरी पर काबू पाया जाएगा.

छत्तीसगढ़ः नॉनवेज खाने के बाद आईटीबीपी के 26 जवान बीमार, अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद: NH-9 पर गंगाजल पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू, 19 नवंबर तक करें इस रूट का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget