एक्सप्लोरर

Dengue Case in Delhi: दिल्ली में डेंगू के मामले ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, नवंबर महीने में ही आ गए इतने केस

Dengue Case in Delhi: दिल्ली में 1,800 से अधिक मामले पिछले एक सप्ताह में दर्ज किए गए हैं. हालांकि डेंगू से फिलहाल किसी के मरने की सूचना नहीं है.

Dengue Cases Increase in Delhi: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी. लेकिन अब डेंगू ने चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 7,128 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से सिर्फ नवंबर महीने में ही 5, 600 हजार से अधिक केस सामने आए हैं. एमसीडी द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 15 नवंबर तक शहर में डेंगू के 5,277 मामले आए हैं, जो 2015 के बाद दिल्ली में मच्छर जनित बीमारी के सबसे ज्यादा मामले हैं.

पिछले एक सप्ताह में आए डेंगू के1,800 से अधिक मामले

एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 1,800 से अधिक मामले पिछले एक सप्ताह में दर्ज किए गए हैं. हालांकि डेंगू से फिलहाल किसी के मरने की सूचना नहीं है. सबसे अधिक मामले उत्तरी दिल्ली में सिविल लाइंस और केशव पुरम जैसे क्षेत्रों में देखे गए हैं, वहीं दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और नजफगढ़ में भी मामलों की संख्या अधिक है. इस बीच, डेंगू पॉजिटिव 600 से अधिक लोगों का जांच के बाद पता नहीं लगाया जा सका, उनमें से 219 दिल्ली के रहने वाले नहीं थे.

2020 में आए थे सिर्फ 1072 मामले

एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार, मच्छरों के प्रजनन की उपस्थिति की जांच के लिए घरेलू प्रजनन जांचकर्ताओं द्वारा घरों में 2.6 संचयी दौरे किए गए हैं. इस दौरान 1.85 लाख घरों में ब्रीडिंग पाई गई और 1.4 लाख लोगों को कानूनी नोटिस जारी किए गए. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 2016 में डेंगू के 4431 मामले आए थे, वहीं 2017 में 4726, 2018 में 2798, 2019 में 2036 और 2020 में 1072 मामले आए थे. 2015 में शहर में डेंगू की स्थिति भयावह थी और उस साल 10,600 मामले आए थे.

आपको बता दें कि अक्टूबर और नवंबर ऐसे महीने हैं जहां साल भर में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले सामने आते हैं. मॉनसून के बाद तापमान में गिरावट आने के कारण, पानी में मच्छरों के प्रजनन के लिए मौसम अनुकूल होता है. दिसंबर में मामलों में कमी शुरू हो जाती है.

ये भी पढ़ें-

Farmers Delhi March: सरकार पर दबाव बनाने के लिए 26 नवंबर को दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, आंदोलन का एक साल होगा पूरा

Rakesh Tikait On Ajay Mishra: राकेश टिकैत ने अजय मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गन्ना मिल के उद्घाटन में पहुंचेंगे तो करेंगे आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget