एक्सप्लोरर

Delhi Dengue: अब दिल्ली में डेंगू का अलर्ट, सौरभ भारद्वाज ने अफसरों को दिए ये आदेश

Delhi Dengue Alert: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दो दिन पहले दिल्ली सचिवालय में डेंगू की रोकथाम और उसकी तैयारियों का जायजा लिया था. उन्होंने अफसरों से इसके लिए जरूरत कदम उठाने को कहा. 

Dengue Alert In Delhi: दिल्ली में मानसूनी बारिश के बाद अब डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है. हालांकि, डेंगू के अभी आधिकारिक मरीज सामने नहीं आए हैं, लेकिन मानसून के सीजन में इसके खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ से इस बाबत बैठक की. उन्होंने एमसीडी सहित सभी संबंधित एजेंसियों को इसकी रोकथाम के लिए काम करने का निर्देश दिए. 

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अफसरों को निर्देश दिया है कि इसको लेकर सभी संभव ए​हतियात अभी से बरतें. डेंगू के फैलने का इंतजार न करें. 

डेंगू रोकथाम के लिए उठाएं ये कदम 

  • दिल्ली के सभी स्कूलों के छात्रों को मानसून के मौसम में डेंगू से बचाव के उपाय के तौर पर पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने का सुझाव दें.
  • एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट सहित सभी नगर निकायों को झुग्गी-झोपड़ियों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं.
  • डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं.
  • ​दिल्ली में सभी सरकारी एजेंसियों के अफसर डेंगू से बचाव के तौर पर फॉगिंग करेंगे.
  • इसके अलावा, आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू जागरूकता के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया.
  • आवासीय इलाकों में बंटवाएं डेंगू के खिलाफ संदेश देने वाले पर्चे. 
  • डेंगू के खिलाफ लोगों का जागरूक करने के लिए छपवाए गए 40 लाख पर्चे जगह-जगह चिपकांए और उसे लोगों में वितरित करें. 

डेंगू को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दो दिन हपले दिल्ली सचिवालय में मानसून के मौसम में शहर में वेक्टर जनित बीमारियों, खासकर डेंगू की रोकथाम और उसकी तैयारियों का जायजा लिया था. उन्होंने कहा कि डेंगू जीनोम अनुक्रमण में वृद्धि देखी गई है. इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. 

2023 में हुई थी डेंगू से 19 लोगों की मौत

डेंगू को लेकर हुई बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS), दिल्ली नगर निगम (MCD), नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC), दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB), लोक निर्माण विभाग (PWD), शिक्षा निदेशालय, दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (DSIIDC) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (I&FC) विभाग के अधिकारी शामिल हुए.

बता दें कि डेंगू का संबंध मुख्य रूप से जून से सितंबर के बीच मानसून के मौसम से है. जब रुका हुआ पानी एडीज मच्छरों के लिए आदर्श प्रजनन भूमि प्रदान करता है. यह डेंगू वायरस के वाहक और अनुकूल होते हैं. एचटी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी में जारी मच्छर जनित बीमारियों के वार्षिक आंकड़ों के अनुसार 2023 में दिल्ली में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए थे. डेंगू की वजह से 19 लोगों की मौतें हुई थी. 

Delhi Floods: इस बार बाढ़ में नहीं डूबेगी दिल्ली! वार फुट पर है AAP सरकार की तैयारी

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget