एक्सप्लोरर

Electricity Bill: दिल्ली में अब रात में एसी-कूलर चलाना पड़ेगा महंगा, दिन में रहेगा सस्ता, जानें क्या है वजह?

दिन में खपत होने वाली बिजली की कीमत वर्तमान दर से 20 प्रतिशत तक सस्ती होगी, जबकि रात में, जिस वक्त बिजली की सबसे ज्यादा मांग होती है, उस वक्त बिजली की कीमत 10 से 20 प्रतिशत तक ज्यादा होगी.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में अगले वित्तीय वर्ष अप्रैल 2024 के बाद  सरकार बिजली के नए टैरिफ लागू करने जा रही है. इस नई टैरिफ के अनुसार, अगर आप रात में एसी-कूलर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. वहीं दिन में खपत होने वाली बिजली वर्तमान टैरिफ से सस्ती होगी, जिससे दिन में खपत हुई बिजली का बिल रात की तुलना में कम होगा. इसकी वजह है कि दिन में सौर ऊर्जा चलित बिजली की आपूर्ति की जाएगी. इस बड़ी वजह ये है कि सौर ऊर्जा से बिजली का दिन में उत्पादन होता है, इसलिए बिजली वितरण कंपनियां दिन में सौर ऊर्जा से बनी बिजली की खरीद कर इसकी आपूर्ति करेगी.

दिन में सस्ती तो रात में महंगी मिलेगी बिजली

बिजली मंत्रालय की तरफ से तैयार किए गए नए बिजली टैरिफ को सरकार ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है. इस नए टैरिफ के अनुसार, दिन में खपत होने वाली बिजली की कीमत वर्तमान दर से 20 प्रतिशत तक सस्ती होगी, जबकि रात में जिस वक्त बिजली की सबसे ज्यादा मांग होती है, उस वक्त बिजली की कीमत 10 से 20 प्रतिशत तक ज्यादा होगी. इसके लिए बिजली नियम 2020 में आवश्यक संसोधन करते हुए दिन और रात में मांग के अनुसार टैरिफ सिस्टम लागू की गई है. नए टैरिफ सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री आर.के. सिंह ने कहा की इससे कंज्यूमर को अपने बिजली के बिल को कम करने में सहायता मिलेगी.

बिजली कंपनी और कंज्यूमर दोनों को होगा फायदा

दिन और रात के बिजली के दर में अंतर की दो वजहें मानी जा रही हैं. एक तो सौर ऊर्जा एवं अन्य ऊर्जा श्रोत से उत्पन्न बिजली की मांग बढ़ाना और दूसरा रात के वक्त बिजली के ज्यादा इस्तेमाल पर ज्यादा बिल आने की संभावनाओं को देखते हुए कंज्यूमर इस दौरान बिजली की खपत में बचत करने के प्रति सजग रहेंगे. बिजली मंत्री का कहना है कि  इस व्यवस्था से बिजली कंपनी और कंज्यूमर दोनों को ही फायदा होगा. चूंकि सौर ऊर्जा से बनी बिजली सस्ती होती है तो दिन में बिजली खपत करने पर लोगों का बिल काम आएगा. वहीं रात में बिजली की दर में 10 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा होने से लोग इस दौरान किफ़ायत से बिजली खर्च करेंगे.    

यह भी पढ़ें: Delhi Rains: बारिश के पानी से बचने के लिए महिला ने पकड़ा बिजली का खंभा, करंट लगने से मौके पर ही मौत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget