एक्सप्लोरर

Delhi: बंद कमरे में गैर मर्द के साथ थी पत्नी, पति हो गया आपे से बाहर, युवक की कर दी पीट-पीटकर हत्या 

Delhi Murder News: उत्तर-पूर्व दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया के अनुसार ​पति ने जब युवक को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो गुस्से में आ गया. उसके बाद उसने रितिक वर्मा की हत्या कर दी. 

Delhi Murder Case: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 16 दिसंबर को युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल, सोमवार को पति ने अपनी पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. उसके बाद पति अपना आपा खो बैठा और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पीड़ित युवक हत्या कर दी. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना शास्त्री पार्क इलाके की है. इस वारदात को आरोपी ने उस समय अंजाम दिया जब उसने अपनी पत्नी को घर में पराये युवक के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया. इसके बाद पति अपना आपा खो बैठा. उसने पत्नी के साथ पकड़े गए 21 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. 

घायल महिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने पीड़ित की पहचान रितिक वर्मा के रूप में की है. आरोप है इस हत्या में महिला के ससुराल के कई लोग शामिल हैं. इस घटना में घायल महिला का जग प्रवेश चंद अस्पताल में इलाज चल रहा है. पति से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है. 

दिल्ली पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) राकेश पावरिया ने कहा, ‘‘सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जब युवक को महिला के साथ उसके घर में पकड़ा गया, तो उसका पति गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी तथा रितिक वर्मा की बुरी तरह पिटाई कर दी.’’ 

मृतक के रिश्तेदार बंटी के अनुसार आरोपियों ने रितिक की बेरहमी से पिटाई की. बंटी ने कहा, ‘‘उन्होंने रितिक के नाखून भी उखाड़ दिए और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया. उसके शरीर के हर हिस्से पर चोटें थीं.’’ 

इस घटना को लेकर पड़ोसी ने बताया कि आरोपियों ने रितिक और महिला दोनों पर हमला किया. पड़ोसी ने बताया कि रितिक टेम्पो चलाता था. फिलहाल, पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर महिला के पति अजमत को गिरफ्तार कर लिया है.

युवक पिता के साथ चलाता था ट्रक

ऋतिक वर्मा अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क में किराये पर रहता था. परिवार में पिता प्रमोद वर्मा, मां अनिता वर्मा और दो बहने हैं. ऋतिक अपने पिता के साथ ट्रक चलाता था. परिजनों का कहना है कि ऋतिक की एक दोस्त शास्त्री पार्क में रहती है.

'दामाद से कहा था अभी कुछ मत करना' 

आरोपी अमजद की सास फातिमा ने बताया की उनके दामाद को उनकी बेटी और रितिक के प्रेम प्रसंग होने का शक था और कई बार इसके चलते लड़ाई झगड़ा भी हुआ था. उसके बाद से रितिक का आना जाना भी बंद कर दिया था. सोमवार को वह अस्पताल गई हुई थी. तभी उनके दामाद का फोन आया कि उन्होंने उनकी बेटी और ऋतिक को घर में एक साथ देखा है। इसके बाद मैंने अपने दामाद से कहा था कि अभी कुछ मत करना. मुझे आने दो. मैं बात करती हूं. आरोपी की सास का कहना है जब तक मैं पहुंची तब घर में मौजूद लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी. मेरी बेटी को भी बहुत मारा था

फर्श बाजार इलाके में डबल मर्डर का आरोपी वसीम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए करता था काम

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget