एक्सप्लोरर

Electricity Subsidy: दिल्ली में फ्री बिजली के नियमों में बदलाव के बाद ये होगी नई व्यवस्था, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Electricity Subsidy: दिल्ली में सरकार ने सब्सिडी प्लान में कुछ बदलाव किए है. जिसके तहत अब बिजली सब्सिडी के लिए उपभोक्ता अब वेबसाइट या फिर मोबाइल एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

Delhi News: दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने अपने सब्सिडी प्लान के लिए व्यवस्था में बदलाव किया है. वहीं अब बिजली सब्सिडी (Electricity Subsidy) के लिए आवेदन करने के इच्छुक उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. इसके लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप के जरिए घर बैठे ही आवेदन किया जा सकता है. दरअसल दिल्ली सरकार ने हाल ही में ऐच्छिक सब्सिडी यानि कि जिस उपभोक्ता ने सब्सिडी के लिए आवेदन किया है उसी को बिजली बिल में छूट देने का फैसला किया है. ऐसे में अब ऊर्जा विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है. दिल्ली में मौजूदा वक्त में 47 लाख से ज्यादा उपभोक्ता बिजली सब्सिडी का फायदा ले रहे हैं.

हाल ही में नई व्यवस्था और बिलिंग सिस्टम को लेकर ऊर्जा विभाग की अहम बैठक हुई है. बैठक में सब्सिडी के लिए आवेदन के तरीके और बाकी की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई. दिल्ली सरकार ने जून के आखिर तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है और इसके बाद जुलाई से आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्र नयी डेस्क पर बैठकर पढ़ेंगे, 73 हजार से अधिक लगेंगे डेस्क

ऐसे किया जा सकेगा आवेदन

ऊर्जा विभाग सब्सिडी के आवेदन के लिए अलग एप्लीकेशन तैयार करने की तैयारी कर रहा है. जिसके जरिए उपभोक्ता सब्सिडी का आवेदन कर सकते हैं.

जो उपभोक्ता टेक फ्रेंडली नहीं हैं या फिर ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, उनके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया की व्यवस्था की जाएगी.

उपभोक्ताओं के लिए विधायक कार्यालय में आवेदन भरकर जमा करने का भी विकल्प होगा. जैसे तीर्थयात्रा पैकेज के लिए आवेदन किया जाता है.

दिल्ली में सब्सिडी प्लान क्या है

0-200 यूनिट खर्च करने पर 100 फीसदी बिल माफी मिलती है. इस श्रेणी में 30,39,766 उपभोक्ता लाभ ले रहे हैं. वहीं  201-400 यूनिट खर्च पर 800 रुपये की अधिकतम सब्सिडी मिलती है. इसके अलावा किसानों के लिए 125 यूनिट फ्री तय की गई हैं. करीब 10,676 उपभोक्ता इसका फायदा ले रहे हैं. वहीं 758 सिख दंगा पीड़ित परिवारों को भी बिजली सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है.

भीषण गर्मी से बदहवास दिल्ली, स्कूली बच्चों को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जान लें- काम की बात

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget