एक्सप्लोरर

Delhi Weather: बारिश के बाद ठंड और कोहरे से कांपी दिल्ली, येलो अलर्ट, नए साल पर कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक जारी है. बारिश के बाद एक तरफ ठिठुरन बढ़ गई तो दूसरी तरफ तापमान में तेजी से गिरावट ने लोगों को अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर किया है.

Delhi Weather Today: दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में भारी बारिश के बाद की ठंड हवा ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. हालांकि, बारिश और तेज हवा चलने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर पहले से सुधरा है, लेकिन ठंड की वजह से लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. 

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को दिल्ली में कोहरा छाए रहने की संभावना है. 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है.

दिल्ली मौसम केंद्र की ओर से जारी बयान के मुताबिक साल के पहले दिन जमा देने वाली सर्दी रहेगी. एक जनवरी को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिनभर तेज हवाएं चलेंगी. शीतलहर का सितम भी चार दिसंबर तक बढ़ जाएगा. यही वजह है कि सोमवार से लेकर एक जनवरी तक के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. 

ठंड से बचने के लिए अलावा का सहारा

दिल्ली में 31 दिसंबर को भी कोहरे वाला मौसम लोगों को परेशान कर सकता है. मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी. साथ ही कोहरे भी छाए रहेंगे. ऐसे में गलन वाली सर्दी का असर देखने को मिल सकता है. दिल्ली के लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह पर अलाव का सहारा ले रहे हैं.

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक यानि 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 18 दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है. 

दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह नौ बजे एक्यूआई 230 पर पहुंच गया. शनिवार को 24 घंटे का एक्यूआई शाम चार बजे 135 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में था.

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

'देश लाठी से नहीं बल्कि...', BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के संजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget