एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्लीवालों हो जाओ तैयार! तेज हवाओं के साथ पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही 10-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में होली के बाद से मौसम का रुख नरम बना हुआ है. गर्मी ने अभी अपने तेवर कड़े नहीं किए हैं. अब इस हफ्ते के आखिर से पारा में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 और 21 मार्च को बहुत हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में कुछ खास असर नहीं पड़ेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके साथ ही 10-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है. बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत रहा. 

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 21 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और 24 मार्च तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

मौसम विभाग का कहना है कि 25 मार्च से 27 मार्च के दौरान तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. इससे अप्रैल-मई की गर्मी वाला अहसास होगा. आसमान साफ रहने के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी.

एक्यूआई 169 दर्ज
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह छह बजे वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही और एक्यूआई 169 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगों से जुड़े केस में 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, कड़कड़डुमा कोर्ट ने 11 को किया बरी

अनुपम सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एमए इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. पिछले तीन सालों से एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर सफर जारी. राजनीति और अपराध की खबरें लिखने में खास रुचि. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget